फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government alert on Corona, Shivraj said, do mock drill of oxygen, keep adequate arrangement of medic

MP News: नए वैरिएंट पर सरकार अलर्ट, सीएम शिवराज बोले 27 दिसंबर को अस्पतालों में कोराना नियंत्रण की मॉकड्रिल

Fri, 23 Dec 2022 10:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Dec 2022 10:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
MP News: Government alert on Corona, Shivraj said, do mock drill of oxygen, keep adequate arrangement of medic
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बीएफ.7 वैरिएंट की आहट से मध्यप्रदेश सरकार सरकार अलर्ट है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोरोना नियंत्रण को लेकर अपने निवास पर विशेष समीक्षा बैठक बुलाई। इसमें अधिकारियों को कोरोना को लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके बाद बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना के एक नए वैरिएंट ने दस्तक दी है। अभी हमारा प्रदेश सुरक्षित है, लेकिन नए वैरिएंट की एंट्री हमारे देश में हो गई है। 
विज्ञापन


बूस्टर डोज लगाना प्रारंभ करेंगे 
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विस्तार से बैठक करके निर्देश दिए है। आज मैंने भी कोविड को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की है। अभी पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधान रहने की बहुत जरूरत है। इसलिए हमने तय किया है कि बूस्टर डोज अभी तक जिनको नहीं लगा है। उनको बूस्टर डोज लगाना प्रारंभ किया जाएगा। मॉकड्रिल 27 दिसंबर को करेंगे। इसमें अस्पताल की व्यवस्थाएं, दवाएं, ऑक्सीजन से लेकर कोविड से निपटने के लिए जरूरी तैयारियों को देख लेंगे। भगवान ना करें, लेकिन जरूरत पड़ जाए तो हमें कोई कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इसलिए तैयारियां जरूरी है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सावधान रहने की जरूरत है। कोविड से बचाव के लिए जरूरी ऐतिहात बरतने की जरूरत है। जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगाया है, वह जरूर लगाएं। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल करने के निर्देश
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, एसीएस मोहम्मद सुलेमान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना को लेकर अलर्ट रहने और पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जहां ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं, वहां उनकी मॉक ड्रिल कराई जाए। अस्पतालों में कोरोना निराकरण संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के लिए अधिकारियों को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था है। जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है वो बूस्टर डोज लगवाएं। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में सामान्य स्थिति है। चिंता की बात नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य अमला अलर्ट पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से कोई नया केस नहीं
मध्यप्रदेश में पिछले दो दिन से कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। प्रदेश में चार एक्टिव केस है। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में 43 हजार बेड उपलब्ध है। प्रदेश में केंद्र सरकार के निर्देशानुसार टेस्टिंग बढ़ाने और प्रत्येक पॉजिटिव मरीज के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है। चीन में कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 ने कहर बरपाया हुआ है। इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज गुजरात और ओडिशा में मिलने की पुष्टि हुई है।


वैरिएंट बीएफ.7 ज्यादा संक्रामक
कोरोना का नया वैरिएंट बीएफ.7 की संक्रमण क्षमता ओमिक्रान वैरिएंट से ज्यादा है। नया वैरिएंट 10 से 18 लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। यह वैक्सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने भी लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए अपील की है। इसके लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी गई है। जाना आवश्यक होने पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed