{"_id":"65aff2a5e7721399a70c8533","slug":"mp-news-four-year-old-child-dies-after-15-days-of-dog-bite-during-treatment-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चार साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, अस्पताल की लापरवाही आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चार साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, अस्पताल की लापरवाही आई सामने
Tue, 23 Jan 2024 10:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:39 PM IST
सार
भोपाल महापौर हेल्पलाइन पर करीब 600 शिकायतें डॉग बाइक की बीते कुछ दिनों में सामने आ चुकी हैं। भोपाल महापौर मालती राय ने कहा कि हम जनता की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए प्रभावी कार्रवाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के मिसरोद इलाके में 15 दिन पहले मासूम को कुत्ते ने काट लिया। उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में कराया गया। जहां से इलाज पूरा हो जाने की बात कहकर उसे रवाना कर दिया गया। बाद में अचानक उसकी तबियत बिगड़ी तो अस्पताल में कहा दिया गया कि रैबीज पूरे शरीर में फैल चुका है इसलिए जान बचना मुश्किल है। इसके बाद अस्पताल में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था ताकि और लोगों के रैबीज फैल न पाए।
कटारा हिल्स पुलिस ने बताया कि मिसरोद इलाके में रहने वाली सुशीला कन्डुलना मजदूरी करती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। इन दिनों सुशीला आशिमा माल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रही है। बीती 6 जनवरी को सुशीला के 4 साल के बेटे सिमोन को लेकर काम करने पहुंची थी। यहां पर उसे रेत को दूसरी मंजिल पर पहुंचाने का काम दिया गया था। सुशीला निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल पर रेत चढ़ाने लगी, जबकि सिमोन नीचे ही खेल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास आवारा कुत्ते ने सिमोन के मुंह और नाक के पास नोंच खाया। बच्चे की चीख सुनकर इमारत में काम कर रहे लोग वहां पर पहुंच गए तथा उन्होंने सुशीला को भी बुलाया। बच्चे को इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीदिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। हमीदिया अस्पताल में करीब पांच दिन चले इलाज के बाद छुट्टी दे गई गई तो परिजन उसे घर लेकर आ गए। उसके बाद बच्चा अपने फूफा के पास कटारा हिल्स इलाके में रहने लगा।
अस्पताल की लापरवाही आई सामने
अस्पताल से छुट्टी होने के बाद चार दिन तक तो सिमोन की हालत ठीक नहीं, लेकिन बाद में उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह अजीब हरकतें करने लगा था। इस बदलाव को देखते हुए परिजन उसे फिर से हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने बताया कि डॉग बाइट को लेकर बच्चे को जितना इलाज किया जाना चाहिए था, वह पूरा किया जा चुका है, लेकिन रेबीज उसके शरीर के अंदर फैल चुका है। डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती कर लिया था। 22 जनवरी की सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद परिजन उसे फिर से घर ले आए। देर रात करीब साढ़े दस बजे सिमोन की तबीयत फिर बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महापौर हेल्पपलाइन में 600 शिकायतें
इधर भोपाल नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर लगातार कार्रवाई करने का दावा किया जा रहा है। नगर निगम तीन-तीन शेल्टेर होम भी संचालित करा रहा है, लेकिन आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इधर भोपाल महापौर हेल्पलाइन पर करीब 600 शिकायतें डॉग बाइक की बीते कुछ दिनों में सामने आ चुकी हैं। भोपाल महापौर मालती राय ने कहा कि हम जनता की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए प्रभावी कार्रवाई करा रहे हैं।
एमपी नगर में युवक को आवारा कुत्ते ने काटा
इधर भोपाल में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को भी एमपी नगर में एक आवारा कुत्ते ने दो लोगों को काट लिया है। प्रवीण शिंदे नाम के युवक को एमपी नगर जोन-1 में आवारा कुत्ते ने पैर में काटा है। शिंदे ने मीडिया को बताया कि मुझे काटने से पहले आवारा कुत्ते ने एक व्यक्ति को काटा था। मेरे काटने के बाद भी वह कई और लोगों पर झपट रहा था।