MP News: पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर रेंज में चार माह का बाघ शावक मृत मिला, जांच जारी
फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत शावक के अंगों के नमूनों को हिस्टोपैथोलॉजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद बाघ शावक की मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर रेंज में गश्त के दौरान एक बाघ शावक का शव मिला है। फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि मृत शावक की उम्र लगभग चार माह है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके की सघन जांच की जा रही है। पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर रेंज के कैंप क्रमांक 188 में रविवार को गश्त के दौरान कर्मचारियों ने बाघ शावक का शव देखा। सूचना मिलते ही फील्ड डारेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड और कर्मचारियों की टीम द्वारा इलाके की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।
पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा
शावक का पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा। फील्ड डारेक्टर देवा प्रसाद जे. ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत शावक के अंगों के नमूनों को हिस्टोपैथोलॉजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद बाघ शावक की मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त निगरानी और कदम उठाए जा रहे हैं।
