फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former VHP Union Joint Minister Rajesh Tiwari joins BJP, CM gives membership

MP News: विहिप के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी भाजपा में शामिल, सीएम ने दिलाई सदस्यता

Mon, 10 Jul 2023 11:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Jul 2023 11:46 PM IST
सार

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश तिवारी ने कहा कि भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा किया है। इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में आया हूं।

विज्ञापन
MP News: Former VHP Union Joint Minister Rajesh Tiwari joins BJP, CM gives membership
विहिप के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।  बता दें, भाजपा तिवारी को विदिशा के गंजबासौदा से टिकट दे सकती है। तिवारी का विदिशा जिले में अच्छा प्रभाव है।
विज्ञापन


तिवारी का लंबा सामाजिक जीवन 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा सौभाग्यशाली है। सावन के पहले सोमवार को पार्टी में राजेश तिवारी के रूप में शुभ प्रवेश हुआ है। उनका लंबा सामाजिक जीवन रहा है, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल दल में काम करने के उनके लंबे अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा। उनके परिश्रम और प्रभाव का लाभ भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन


बाल्यकाल से स्वयं सेवक रहा हूं 
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश तिवारी ने कहा कि आज मैंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। मैं बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहते हुए सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहा हूं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, उस आंदोलन से मैं बचपन से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान मैंने देखा कि भाजपा सरकार ने इस काम को आगे बढ़ाते हुए भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा किया है। इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed