फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Uma Bharti said, there should be complete liquor ban in the state, called check post scam l

MP News: पूर्व सीएम उमा भारती बोलीं- प्रदेश में हो पूर्ण शराबबंदी, चेक पोस्ट घोटाले को बताया व्यापमं जैसा

Thu, 23 Jan 2025 11:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Jan 2025 11:15 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को दोहाराया है। पूर्व सीएम ने सौरभ शर्मा के मामले में कहा कि एक कांस्टेबल के पास इतना पैसा है तो अधिकारियों के पास कितना होगा? उन्होंने कहा कि यह व्यापमं जैसा घोटाला है। 

विज्ञापन
MP News: Former CM Uma Bharti said, there should be complete liquor ban in the state, called check post scam l
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने गुरुवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ शर्मा के घोटाले, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी और केन बेतवा प्रोजेक्ट समेत अन्य विषयों पर अपनी बात रखी। पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 17 धार्मिक नगरों में शराब दुकानों के बंद करने के निर्णय की सराहना की। उमा ने कहा कि उनका सपना है कि मध्य प्रदेश शराबबंदी में एक आदर्श राज्य बने। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट से मिलने वाली राजस्व आय से राज्य में पूरी शराबबंदी लागू की जा सकती है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि जिन शराब की दुकानों के पास खुले में शराब पीने की घटनाएं होती हैं, उन दुकानों के लाइसेंस खत्म कर दिए जाने चाहिए।  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि चेक पोस्ट घोटाले का असली रूप अभी सामने नहीं आया है और इसे लेकर बहुत कुछ अभी बाकी है। उमा भारती ने चेक पोस्ट घोटाले में जांच की सराहना करते हुए कहा कि एक सिपाही 1000-1200 करोड़ बना ले गया तो आप अधिकारियों की सोचो। उन्होंने कहा कि यह व्यापमं से बड़ा मामला लग रहा है। हालांकि, दोनों का प्रकार अलग है। उन्होंने मामले में कार्रवाई को लेकर सरकार की प्रशंसा की। 
विज्ञापन

 
केन-बेतवा परियोजना पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगी  
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ने की परियोजना को लेकर भी उमा भारती ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होगी। उमा भारती ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सरल और सहनशील व्यक्तित्व वाला नेता बताते हुए उनकी हिम्मत की सराहना की।
विज्ञापन


कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना 
उमा भारती ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे गंगा में स्नान कर ले, लेकिन वह भारत के बंटवारे, 1984 के दंगों और दलितों के खिलाफ किए गए अत्याचारों को कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि देश में एक समान कानून होना चाहिए, क्योंकि अलग-अलग कानूनों से भ्रम की स्थिति पैदा होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के अपवित्र होने पर प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया के प्रभाव पर उमा भारती ने कहा कि गंगा कभी अपवित्र नहीं हो सकती, चाहे हर्षा रिछारिया, मोनालिसा या आईआईटी बाबा जैसे लोग इसके साथ जुड़ें। उन्होंने सोशल मीडिया को एक सकारात्मक माध्यम बताया और कहा कि यह लोगों तक उनकी बात पहुंचाने का बेहतरीन जरिया बन गया है।


भाजपा में अंतर्कलह पर भी दिया जवाब 
उमा भारती ने भाजपा नेताओं के बीच मनमुटाव पर भी अपनी राय दी और कहा कि कोई भी मंडल कमंडल को स्थायी न समझे। उन्होंने राजस्थान में मुख्यमंत्री की नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां चौथी पंक्ति वाला मुख्यमंत्री बन गया है, जबकि मध्य प्रदेश और कर्नाटक संगठनात्मक दृष्टि से आदर्श राज्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed