फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Former CM Shivraj Singh named his government bungalow as Mama Ka Ghar

MP News: पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने अपने सरकारी बंगले का नाम रखा 'मामा का घर', सबको बताया अपना नया पता

Wed, 03 Jan 2024 04:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 04:22 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम पद से हटने के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अब वे अपने नए पते के लिए सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
MP News Former CM Shivraj Singh named his government bungalow as Mama Ka Ghar
शिवराज सिंह चौहान का नया घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामा के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासकीय आवास का नाम भी "मामा का घर" रख लिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में सब को अपना नया पता बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी हमारा पता है, बी-8, 74 बंगला; उसका नाम हमने रख दिया, मामा का घर। इसके पहले मुख्यमंत्री रहते हुए वे श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस में रहते थे। लेकिन सीएम के पद से हटने के बाद अब वे लिंक रोड पर बने सरकारी बंगले में रहने आ गए हैं। 
विज्ञापन




आगे सीएम ने कहा कि कहीं न कहीं कोई बड़ा उद्देश्य होगा यार। कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। लेकिन वह किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है। ये चिंता मत करना। मेरी जिंदगी आपके लिए है, जनता-जनार्दन के लिए है, बेटा-बेटियों के लिए है, मेरी बहनों के लिए है। इस धरती पर इसलिए आया हूं मैं, तुम्हारी जिंदगी से दुख दर्द दूर करने, आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, जिंदगी जितनी बेहतर बनेगी, बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दिन और रात उसके लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि पूरा प्रदेश मेरा परिवार है और परिवार के रिश्ते पदों से नहीं होते, वो दिल के रिश्ते होते हैं, आत्मा के रिश्ते होते हैं और दिल और आत्मा के रिश्ते पदों के साथ बदलते नहीं है। इसलिए भाई और बहन, भांजे-भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है। इस रिश्ते की डोर कभी टूटेगी नहीं। अपने भाई-बहन और भांजे-भांजियों की सेवा मैं लगातार करता रहूंगा। मैं जहां रहूंगा वो प्यार का घर होगा, मामा का घर इसलिए मामा का घर है। यहां से जनसेवा का यज्ञ लगातार चलता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते, पार्टी द्वारा दिए गए कार्य को पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ करूंगा और जनता की सेवा निरंतर चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed