फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Shivraj said - Rahul will accept by eliminating Congress, the country cannot run with Indi

MP News: पूर्व सीएम शिवराज बोले-राहुल कांग्रेस को खत्म करके मानेंगे,इंडी गठबंधन से देश नहीं चल सकता

Wed, 03 Apr 2024 08:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Apr 2024 08:39 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देवास लोकसभा के प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में आष्टा में रोड-शो कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बहनों से संवाद करते हुए कहा कि बहन-बेटियों के 10-10 रूपए मेरे लिए अरबों की दौलत के बराबर है।
 

विज्ञापन
MP News: Former CM Shivraj said - Rahul will accept by eliminating Congress, the country cannot run with Indi
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देवास लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में सीहोर जिले के आष्टा में रोड शो कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। आष्टा में रोड-शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। आष्टा की हर गली, हर मौहल्ले, हर नगर और हर चौराहे पर पूर्व सीएम का फूलों की बौछार कर भव्य स्वागत किया गया। बहनों ने अपने भैया को तिलक लगाकर आरती उतारी तो बच्चे मामा-मामा पुकारते हुए शिवराज से लिपट गए। रोड-शो के दौरान बड़े-बुजुर्गों ने शिवराज के सिर पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने उनसे हाथ मिलाकर खुशी ज़ाहिर की। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि, इस क्षेत्र में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हैं, कांग्रेस के जमाने में तो न बिजली थी, न पानी और न ही सड़कें। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने भारत की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के जमाने में जब दुनिया के किसी देश में जाते थे तो मान-सम्मान नहीं था, इज्जत नहीं थी, कोई कहता था कि हम भारत से आए हैं तो लोग कहते थे कि वो तो घपलों-घोटालों का देश है। उन्होंने कहा कि, राहुल बाबा जब तुम्हारी सरकार थी तो तुमने देश को घपलों और घोटालों का देश बना दिया था। कांग्रेस ने भारत को लूट लिया, भारत की प्रतिष्ठा, मान-सम्मान सभी को चोट पहुंचाई। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में नरेंद्र मोदी जी कहा कि, न खाऊँगा, न खाने दूंगा। आज कई लोग जेल में हैं और कई लोग बेल पर हैं। कांग्रेस के जमाने में भ्रष्टाचार पर कभी कार्रवाई ही नहीं होती थी। क्योंकि कार्रवाई करने वाले ही फर्जी थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस के भाग्य ही फूटे हैं
पूर्व सीएम ने कहा कि, 500 साल से हम इंतजार कर रहे थे कि, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन कांग्रेसी कहते थे तारीख नहीं बताएंगे। अब 22 जनवरी को पूरी दुनिया ने देख लिया अयोध्या के दिव्य और भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। पूरा देश खुशियां मना रहा था और कांग्रेसी मातम मना रहे थे। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, उनको निमंत्रण आया कि आप भी आइए अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं जाएंगे। जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही। तुम्हारे भाग ही फूटे, करम ही फूटे तो जाओगे कैसे। अब ऐसी का कभी देश का भला कर सकती है क्या..? इसलिए कांग्रेस के अच्छे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडी गठबंधन से देश नहीं चल सकता
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार नर्मदा जी में बाढ़ आई तो पुजारी जी एक पेड़ पर चढ़ गए, उस पेड़ पर सांप-बिच्छु, कीट-पतंगे, बंदर, लड़ैया, जीव-जंतु सब बैठे थे लेकिन न तो बंदर किसी को काट रहा था, न सांप काट रहा था, सब अपनी-अपनी जगह पर चुपचाप बैठे थे। ऐसे ही मोदी जी के समर्थन की बाढ़ आई तो सांप-बिच्छु बंदर सभी एक पेड़ पर चढ़ गए हैं और इंडी गठबंधन बना लिया है लेकिन ये कितने भी इकट्ठे हो जाए कभी जीत नहीं सकते हैं। भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनकर रहेगा कोई रोक नहीं सकता है। नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है और भारतीय जनता पार्टी सबसे लोकप्रिय पार्टी है।  

अंतिम सांस तक सेवा करूंगा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बहनों की जिंदगी में कितना दुख और तकलीफ रहती थी। बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था, कई जगह तो अगर पता चल जाता था कि, बेटी है तो कोख में ही मार दिया जाता था। तभी से मेरे मन में था कि, बहनों की जिंदगी को संवारना है। मैं सांसद बना तो बेटियों की शादी करवाना प्रारंभ किया। फिर मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, फिर कन्या विवाह योजना और फिर आई लाड़ली बहना योजना। इस योजना ने बहनों की जिंदगी बदल दी। अब बहनों किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है बहनों को लखपति दीदी बनाना है। लखपति दीदी मतलब घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो। मेरे जीवन का भी यही संकल्प है कि, अपनी अंतिम सांस तक बहन-बेटियों के कल्याण के लिए काम करता रहूंगा।     


मोदी जी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, उन्होंने अद्भुत काम किए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, समृध्द और सम्पन्न भारत का निर्माण हो रहा है। कश्मीर से धारा 370 खत्म हो गई। तीन तलाक जैसा काला कानून समाप्त हो गया। आज भारत चांद पर पहुंच गया है। हमारा देश आज दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में ही विकसित भारत का निर्माण हो सकता है। इसलिए नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed