फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Nath's simple target on BJP, said - Kamal Nath is boasting of breaking magic

MP News: चुनावी हिंदू कहने पर कमलनाथ का भाजपा पर निशाना, बोले- मेरा नहीं, भ्रष्टाचार का तिलिस्म तोड़ें

Sat, 12 Aug 2023 04:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Aug 2023 04:25 PM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते है। नए नए शब्द गढ़ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Former CM Nath's simple target on BJP, said - Kamal Nath is boasting of breaking magic
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में चुनावी हिंदू कहने पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान कि कमलनाथ के पास मोहिनी मंत्र है और इस चुनाव में उनका तिलिस्म टूट जाएगा, पर भी पलटवार किया। 

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते हैं। नए नए शब्द गढ़ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं। भाजपाइयों के दिलो–दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नहीं आता। उन्होंने कहा कि सरकार, उसके नुमाइंदे और भाजपाई मेरा नाम जपना छोड़ के, जनता का नाम जपें, जनता  की भक्ति करें। देश में जनता ही जनार्दन है।
विज्ञापन


जनता के हित में ये तिलिस्म तोड़ें
कमलनाथ ने कहा कि जनता के हित में भाजपाई सरकार से अनुरोध है कि महंगाई का तिलिस्म तोड़ें, बेरोजगारी का तिलिस्म तोड़ें, भ्रष्टाचार का तिलिस्म तोड़ें, भर्ती घोटालों का तिलिस्म तोड़ें, 50% कमीशन का तिलिस्म तोड़ें, महिला अपराध का तिलिस्म तोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed