{"_id":"67f93be4d19b1df44a04bdf0","slug":"mp-news-first-challenge-to-wakf-amendment-act-from-madhya-pradesh-congress-mla-reaches-supreme-court-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वक्फ संशोधन कानून को मध्य प्रदेश से पहली चुनौती, कांग्रेस विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वक्फ संशोधन कानून को मध्य प्रदेश से पहली चुनौती, कांग्रेस विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
Fri, 11 Apr 2025 09:27 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 11 Apr 2025 09:27 PM IST
सार
वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में उठ रही आपत्तियों के बीच मध्य प्रदेश से पहली आधिकारिक चुनौती सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस कानून को असंवैधानिक ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में विरोध की लहर के बीच मध्य प्रदेश से इस कानून के खिलाफ पहली आधिकारिक चुनौती सुप्रीम कोर्ट में दी गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस कानून को असंवैधानिक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई करेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: लाड़ली बहना योजना की किस्त पर कांग्रेस का सवाल, जीतू पटवारी बोले- बहनों के खाते में पैसा नहीं आया
राज्यसभा और लोकसभा से पारित होकर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 8 अप्रैल से देशभर में लागू हुआ वक्फ संशोधन अधिनियम अब कानूनी विवादों में घिर गया है। अब तक देशभर से इस कानून के खिलाफ 20 से अधिक याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हो चुकी हैं, जिनमें धार्मिक स्वतंत्रता में दखल और मुसलमानों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर पहली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि वक्फ एक धार्मिक संस्था है और इसमें सरकार का सीधा हस्तक्षेप अनुचित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: डॉ. निधिपति सिंघानिया को फेलोशिप सम्मान, भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
भोपाल में विरोध प्रदर्शन जारी
राजधानी भोपाल में भी इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को मोती मस्जिद के सामने मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इकबाल मैदान सहित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल और क्विक रिस्पॉन्स फोर्स की तैनाती की गई।