{"_id":"66d729e7e72f42532f04c6ab","slug":"mp-news-entered-the-museum-with-a-ticket-stole-rs-15-crore-failed-to-scale-the-wall-got-caught-by-the-poli-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: टिकट लेकर संग्रहालय में घुसा, 15 करोड़ की चोरी की, दीवार फांदने में नाकाम, पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: टिकट लेकर संग्रहालय में घुसा, 15 करोड़ की चोरी की, दीवार फांदने में नाकाम, पुलिस के हत्थे चढ़ा
Tue, 03 Sep 2024 08:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:53 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी विनोद यादव के पास से 98 सोने के सिक्के, 75 चांदी के सिक्के, 38 तांबे के सिक्के, एक सोने का मेडल, और 12 मिश्रित धातु के मैडल सहित अन्य बेशकीमती वस्त्र बरामद किए गए। चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
जेल प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में 15 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद यादव को संग्रहालय के अंदर से ही गिरफ्तार किया गया, जब वह 25 फीट की दीवार चढ़ने की कोशिश में असफल रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए बेशकीमती सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, और अन्य धातुओं के पुरातात्विक वस्त्र बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह श्यामला हिल्स पुलिस को संग्रहालय में चोरी की सूचना मिली। इंचार्ज थाना प्रभारी घुमेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। संग्रहालय के दो कमरों के ताले टूटे हुए पाए गए, जिनमें से पुरातात्विक महत्व के आभूषण और सिक्के चोरी हो गए थे। संग्रहालय के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार शाम को संग्रहालय बंद किया गया था और सोमवार को अवकाश होने के कारण यह बंद रहा। आरोपी ने टिकट लेकर संग्रहालय में प्रवेश किया और फिर सीढ़ियों के नीचे छिप गया। रात होने पर उसने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने संग्रहालय और उसके आसपास की त्वरित तलाशी ली, जिसमें आरोपी घायल अवस्था में मिला। आरोपी विनोद यादव (49), जो बिहार के गया जिले का निवासी है, ने स्वीकार किया कि वह पहले भी संग्रहालय में आया था और सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमजोरी को भांपकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी के पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य मूल्यवान वस्त्र बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 12 से 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और पुलिस उपायुक्त जोन 3 रियाज इकबाल सहित अन्य अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। आरोपी के बिहार स्थित निवास पर भी एक टीम भेजी गई है, ताकि किसी और आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा सके।
गिरफ्तार आरोपी विनोद यादव के पास से 98 सोने के सिक्के, 75 चांदी के सिक्के, 38 तांबे के सिक्के, एक सोने का मेडल, और 12 मिश्रित धातु के मैडल सहित अन्य बेशकीमती वस्त्र बरामद किए गए। चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस आयुक्त ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 30,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।