फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Eighth Science Festival will start tomorrow in Bhopal, 8000 participants from all over the country wi

MP News: आठवां भारतीय अंतरराष्ट्रीय साइंस फेस्टिवल का शुभारंभ भोपाल में कल, देशभर के 8000 प्रतिभागी लेंगे भाग

Fri, 20 Jan 2023 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Jan 2023 07:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार हो रहे इस साइंस फेस्टिवल में देश भर से 8000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। महोत्सव में इस बार 15 गतिविधियों का आयोजन होगा और पहले दिन प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर का गायन भी होगा ।

विज्ञापन
MP News: Eighth Science Festival will start tomorrow in Bhopal, 8000 participants from all over the country wi
आठवां साइंस फेस्टिवल का शुभारंभ कल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में आठवां साइंस फेस्टिवल का शुभारंभ शनिवार सुबह 10.30 बजे होगा। चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइंस फेस्टिवल मध्य प्रदेश में पहली बार हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉज जितेंद्र सिंह विशेष अतिथि रहेंगे।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार हो रहे इस साइंस फेस्टिवल में देश भर से 8000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। साइंस फेस्टिवल में वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसमें लगभग एक लाख लोगों के साइंस फेस्टिवल के साक्षी बनने का अनुमान है। आजादी के अमृतकाल में आयोजित हो रहे आठवें साइंस फेस्टिवल का मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृतकाल की ओर अग्रसर’ चुना गया है। महोत्सव में इस बार 15 गतिविधियों का आयोजन होगा और पहले दिन प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर का गायन भी होगा। 

विज्ञापन

यह है साइंस फेस्टिवल का उद्देश्य 
वर्ष 2015 से साइंस फेस्टिवल प्रति वर्ष मनाने का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना और आम लोगों को इस आयोजन से जोडना है। साथ ही आमजन के जीवन में आनंद, उल्लास और स्वस्थ मनोरंजन तथा स्कूली बच्चों में क्रिएटविटी और नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैपकॉस्ट है नोडल एजेंसी 
आठवें साइंस फेस्टीवल का आयोजन भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु उर्जा विभाग, विज्ञान भारती (विभा), मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलाजी (मेनिट) के संयुक्त् तत्वावधान में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन इस संपूर्ण कार्यक्रम में सह आयोजक है एवं मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् महोत्सव की नोडल एजेन्सी है।

यह भी रहेंगे उपस्थित 
महोत्सव में भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, सचिव जैवप्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार डॉ. राजेश एस गोखले, सचिव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. एम. रविचन्द्रन, सचिव विज्ञान भारती डॉ. सुधीर भदौरिया, महानिदेशक, सीएसआईआर और सचिव डीएसआईआर डॉ. एन. कलैसेल्वी, वैज्ञानिक एच डीबीटी भारत सरकार डॉ संजय मिश्रा तथा महानिदिशक मेपकास्ट डॉ अनिल कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed