फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Diwali gift of MP government, dearness relief allowance of pensioners increased by 4%

MP News: डॉ. मोहन सरकार का पेंशनरों को दीपावली गिफ्ट, महंगाई राहत भत्ते में 4% की वृद्धि

Wed, 30 Oct 2024 06:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Oct 2024 06:35 PM IST
सार


 
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों के महंगाई राहत भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होगी। 

विज्ञापन
MP News: Diwali gift of MP government, dearness relief allowance of pensioners increased by 4%
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई राहत भत्ते (डीआर) में 4% की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के 50% डीए देने के प्रस्ताव पर सहमति दी थी। इसके बाद बुधवार को 1 अक्टूबर से महंगाई राहत भत्ते का लाभ देने के आदेश जारी कर दिए। इस निर्णय से प्रदेश के करीब साढ़े चार लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। हाल ही में राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 4% की वृद्धि की थी, जिसके बाद पेंशनरों के लिए भी यह बड़ी घोषणा की गई है।
विज्ञापन


महंगाई राहत भत्ते में नई दरें
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान वाले पेंशनरों का डीआर अब 46% से बढ़कर 50% हो गया है, जबकि छठे वेतनमान के पेंशनरों को अब 239% डीआर मिलेगा। इससे पहले सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया था, जिससे उनकी आय में भी इजाफा हुआ है। अब पेंशनरों के डीआर में इस वृद्धि से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी राहत की स्थिति बनी है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने सरकार के फैसले से पेंशनरों को नुकसान की बात कही है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को भी सरकार को 1 जनवरी 2024 से महंगाई राहत का लाभ देना चाहिए था। इससे कर्मचारियों को नौ माह के डीए का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed