फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CS Anurag Jaine said - complete the master plans of all cities including Bhopal, Indore within the ti

MP News: सीएस अनुराग जैने बोले- भोपाल, इंदौर समेत सभी शहरों के मास्टर प्लान समयसीमा में पूर करें

Sat, 09 Nov 2024 08:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Nov 2024 08:05 AM IST
सार


मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मास्टर प्लान को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें जैन ने भोपाल, इंदौर समेत सभी शहरों के मास्टर समय-सीमा में पूर करने को कहा। 
 

विज्ञापन
MP News: CS Anurag Jaine said - complete the master plans of all cities including Bhopal, Indore within the ti
सीएस अनुराग जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों के मास्टर प्लान पर नए सिरे से काम हो रहा है। शुक्रवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मास्टर प्लान को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को सभी शहरों के मास्टर प्लाना तय समय-सीमा में पूरे करने को कहा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एक अधिकारी के अनुसार भोपाल का मास्टर प्लान लगभग तैयार है और सरकार से मंजूरी मिलने के एक महीने के अंदर नया ड्रॉफ्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें, भोपाल के मास्टर प्लान के ड्रॉफ्ट को जनप्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद रद्द कर दिया गया था। मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को बुनियादी ढांचे के विकास की लागत क कवर करने के लिए लैंड पुलिंग प्रणाली को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे भूमि अधिगृहण की प्रक्रिया आसान होगी। उन्होंने अधिकारियों को मास्टर प्लान जल्द पूरे करने और उनको योजनाबद्ध तरीके से लागू करने की बात कही है। 
विज्ञापन


ड्रॉफ्ट प्रकाशित होने में लगेंगे सात से आठ माह  
नगरीय प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट फिर से तैयार किया जा रहा है। इसमें दावे आपत्ति आमंत्रित की जाएगी और उसके बाद ड्रॉफ्ट मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। इस ड्राफ्ट को प्रकाशित होने की प्रक्रिया में अभी सात से आठ माह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ड्रॉफ्ट का प्रस्ताव प्रकाशित करेंगे। भोपाल में  2005 के मास्टर प्लान के अनुसार ही विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार अब भोपाल के विकास के लिए एक नए मास्टर प्लान का निर्माण कर रही है, जो वर्ष 2047 तक की आबादी, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं को ध्यान में रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed