फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Crowd of claimants gathered in Congress, 5 thousand resumes came, screening committee will hold meeti

MP News: कांग्रेस में उमड़ी दावेदारों की भीड़, 5 हजार बायोडाटा आए, स्क्रीनिंग कमेटी दिल्ली में करेंगी बैठक

Wed, 06 Sep 2023 09:00 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Sep 2023 09:00 AM IST
सार

स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में 11 से 12 सितंबर को बैठक करेगी। इसमें मंथन के बाद 15 से 20 सितंबर तक कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है।

विज्ञापन
MP News: Crowd of claimants gathered in Congress, 5 thousand resumes came, screening committee will hold meeti
कांग्रेस भंवर जितेंद्र सिंह दावेदारों से बायोडाटा लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को दावेदारों की भीड़ उमड़ी। विधानसभा चुनाव लड़ने के पांच हजार लोगों ने अपने बायोडाटा पदाधिकारियों को सौंपे। अब स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में 11 से 12 सितंबर को बैठक करेगी। इसमें मंथन के बाद 15 से 20 सितंबर तक कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें करीब 110 से 115 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते है। 
विज्ञापन


अभा कांग्रेस द्वारा नियुक्त कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश भर के विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ओर उनके समर्थकों से मुलाकात की। यहां पर अलग-अलग जिलों से आए पार्टी के नेताओं ने अपनी दावेदारी लेकर बायोडाटा दोनों पदाधिकारियों को सौंपे। इस दौरान 230 विधानसभा से पांच हजार लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि हारी सीटों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने सर्वे के आधार पर कई सीटों पर सिंगल नाम और कुछ सीटों पर पैनल बनाया है। इसको लेकर पार्टी अब वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद अपनी पहली सूची जारी कर देंगी। पार्टी की तरफ से टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं को बातचीत कर मनाने के लिए भी सोच विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि दिनभर कांग्रेसजनों ने अपनी दावेदारी के लिए आवेदन किए है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों, झूठ, फरेब और झूठी घोषणाओं, छल, कपट से व्यथित और दुखी है। प्रदेश में व्यापत महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, महिलाओं पर अत्याचार, अज-अजजा वर्ग पर अत्याचार में प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब बौखलाहट, प्रपंच के अलावा कुछ नहीं बचा है। कितनी भी घोषणाएं कर लें शिवराज जी, लेकिन जनता अब उनके चेहरे और भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है। प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में 150 से अधिक सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चित कर एक मजबूत और सशक्त सरकार बना कर इतिहास रचेगी। 


सुरजेवाला ने प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक 
अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेन्द्र सिंह सहित अभा कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य  अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ और विभागों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में सभी 40 प्रकोष्ठों और सभी विभागों के अध्यक्ष उपस्थित थे। प्रकोष्ठ और विभागों के अध्यक्षों ने अपनी एवं प्रदेश भर के अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और अपनी टीम के साथ सहभागिता सुनिश्चित कर विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य कर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed