फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress wrote - Rajiv Gandhi's dream came true, CM said - If Sonia-Rahul Gandhi would have attended

MP News: कांग्रेस ने दिया राजीव को मंदिर का श्रेय, CM ने पूछा- सोनिया-राहुल आरती में शामिल क्यों नहीं हो रहे?

Sun, 21 Jan 2024 11:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 21 Jan 2024 11:24 PM IST
सार

राम मंदिर को लेकर प्रदेश में श्रेय की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के पोस्टर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस मानती है कि राजीव गांधी ने पहल की थी, तो आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी आरती में सम्मलित होते। 

विज्ञापन
MP News: Congress wrote - Rajiv Gandhi's dream came true, CM said - If Sonia-Rahul Gandhi would have attended
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर बनाने की पहल करने के दावे को लेकर पलटवार  किया है। उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आयोजित रविवार को भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस राममंदिर को लेकर श्रेय ले रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस राममंदिर के निमंत्रण को ठुकरा रही है। इस घटनाक्रम में कांग्रेस ही कांग्रेस को आईना दिखा रही है। कांग्रेस ये बात मानती है कि राजीव गांधी ने पहल की थी तो आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी आरती में सम्मिलित होते। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज पूरा देश राममय के वातावरण में डूबा हुआ है। 500 वर्ष के बाद ये समय आया है। दो हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में जाकर जो मंदिर बनवाया था उसे काल के प्रवाह में विदेशी आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त किया गया था। उसके लिए हिंदू समाज ने बहुत लंबी लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की पुष्टि है कि ये श्रीराम जी का जन्म स्थान है। इसका हक हिंदुओं को मिलना चाहिए। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय को शिरोधार्य करते हुए लागू कराया, शिलान्यास के समय भी माननीय प्रधानमंत्री मौजूद थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस भी हुई राममय, पीसीसी के बाहर लगा पोस्टर
मध्य प्रदेश में कांग्रेस भी राममय हो गई है। पीसीसी कार्यालय को लाइटिंग से सजाया गया है। वहीं, राम मंदिर को लेकर श्रेय की सियासत भी तेज हो गई है। पीसीसी कार्यालय के बाहर राम मंदिर को लेकर पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा है 'राजीव गांधी का सपना हुआ साकार, राम मंदिर ने लिया आकार'। इसको लेकर ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed