फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will organize programs of 'Nari Samman Yojana' in all the districts on May 9, will go door-t

MP News: कांग्रेस नौ मई को सभी जिलों में 'नारी सम्मान योजना' के कार्यक्रम करेगी, घर-घर जाकर भरवाएंगी फॉर्म

Fri, 28 Apr 2023 09:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में नारी सम्मान योजना लागू की जाएगी। इसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Congress will organize programs of 'Nari Samman Yojana' in all the districts on May 9, will go door-t
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। दोनों की प्रमुख दलों का फोकस आधी आबादी है। भाजपा की लाडली बहना के जवाब के लिए कांग्रेस नारी सम्मान योजना लेकर आई है। इसको लेकर कांग्रेस ने 9 मई को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इसका बड़ा कार्यक्रम छिंदवाड़ा में आयोजित होगा। योजना में कांग्रेस घर-घर जाकर महिलाओं के फॉर्म भरवाएंगी।
विज्ञापन

 
1500 रुपये महीना देंगे

कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में नारी सम्मान योजना लागू की जाएगी। इसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कांग्रेस इसकी घोषणा पहले ही कर चुकी है। कार्यक्रम में महिलाओं से नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

 
2.60 करोड़ महिला वोटरों पर नजर
बता दें, प्रदेश में दो करोड़ 60 लाख के करीब महिला मतदाता हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों का फोकस महिला वोटरों को साधने पर है। इसके लिए सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू की है। इसमें महिलाओं को जून माह से एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इस योजना को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही, वजह है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना कार्यक्रम भी कर रहे हैं। इसी की काट में अब कांग्रेस नारी सम्मान योजना लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed