{"_id":"665b3337a1e38520920d2120","slug":"mp-news-congress-protests-over-nursing-college-scam-burns-effigy-of-cm-mohan-yadav-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्सिंग कॉलेजों के घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम मोहन यादव का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्सिंग कॉलेजों के घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम मोहन यादव का पुतला जलाया
Sat, 01 Jun 2024 08:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2024 08:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में चल रहे नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को पीसीसी के सामने प्रर्दशन किया। साथ ही मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाया।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटला, चरमराती कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचार के विरोध में शनिवार शाम को गोपिल कोटवाल, भोपाल युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष युवाओं के साथ पीसीसी के सामने प्रर्दशन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
प्रर्दशन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मध्यप्रदेश में छात्रों के भविष्य के साथ हुए नर्सिंग घोटाले के रूप में एक बड़ा घोटला उजागर हुआ है, जिसमें मंत्री विश्वास सारंग को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जी को इस्तीफ़ा लेना चाहिए, जिससे जांच प्रभावित न हो सके और यह स्पष्ट हो चुका है कि विश्वास सारंग के संरक्षण में यह घोटाला हुआ था।
विज्ञापन
इतनी घटनाओं के बाद सीएम क्यों हैं मौन
भोपाल युवा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष गोपिल कोटवाल ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हर दिन अनेक मामले आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इन सारी घटनाओं पर मौन और चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल के ज्ञानगंगा विद्यालय के छात्रावास में मिनीराज मोदी द्वारा आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार हुआ। सीधी में अनेक आदिवासी बच्चियों को स्कॉलरशिप का झांसा देकर दुराचार किया गया। पुलिस अधिकारी पर रेत माफियों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। अशोक नगर में महिला से बलात्कार किया, परिवार वालों के हाथ-पैर तोड़े एवं तलवार लहराते हुए महिला को अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
