{"_id":"66b3283611f198ea150b914d","slug":"mp-news-congress-leader-sajjan-singh-verma-statement-on-pm-modi-over-bangladesh-protest-situation-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: कांग्रेस नेता बोले- बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, याद रखना मोदीजी जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: कांग्रेस नेता बोले- बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, याद रखना मोदीजी जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी
Wed, 07 Aug 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:10 PM IST
सार
बांग्लादेश में बिगड़े सियासी हालात के कारण देश में भी सियासत गरमा रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक विवादित बयान देकर राजनीति को और गरमा दिया है। इसे लेकर भाजपा नेता पलटवार भी कर रहे हैं। जानिए, क्या बोले कांग्रेस नेता वर्मा...?
विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा ने दिया विवादित बयान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक विवादित बयान देखकर देश की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भारत का हाल भी बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी की गलत नीतियों की वह से प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी। कांग्रेस बयान का वीडियाे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
याद रखना मोदी, जनता एक दिन तुम्हारे पीएम निवास में घुस जाएगी" कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने खुलेआम पीएम मोदी को भारत में बांग्लादेश जैसे हालात की धमकी दी pic.twitter.com/Q0TGy4lbZ0
— Monu Sharma (@MonuSha54097078) August 7, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
क्या बोले सज्जन सिंह?
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सज्जन सिंह वर्मा बीते दिन इंदौर में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बने हालात को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन से आप टीवी पर देख रहो हो, बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, राष्ट्रपति भवन में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी जी, देश की देश की जनता जो सड़क पर हिलोरे ले रही है, एक दिन तुम्हारी गलत नीतियों के कारण प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी, कब्जा कर लेगी। पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई, फिर बांग्लादेश में ऐसा ही हुआ और अब भारत का नंबर है।
सलमान खुर्शीद ने यह कहा था
इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी ऐसा ही कुछ बयान दिया था। मंगलवार को उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।
विधायक शर्मा बोले- कांग्रेस नेता पगला गए हैं
सलमान खुर्शीद और सज्जन वर्मा के बयान पर भाजपा ने पलटवार भी किया है। भाजपा विधायक बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं का मानसिक दिबालियापन है। इनको पता नहीं है भारत में बाबा अंबेडकर का संविधान है। भारत में घर नहीं जलाए जाते, यहां विरोध करने का तरीका अलग है। उन्होंने कहा कि यह सब जमाती इस्लाम का काम है, क्या कांग्रेस देश जलाना चाहती है, क्या आतंकवाद फैलाना चाहती है, क्या उग्रवाद फैलाना चाहती है। कांग्रेस अलगाववाद की ओर बढ़ रही है। यह हथियार उठाने वाला वाला कथन है। कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगना पड़ेगी। वह बांग्लादेश, पाकिस्तान की भाषा सीख रही है और इसे हिंदुस्तान का संविधान पसंद नहीं करेगा। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पगला गए हैं।
सत्ता के लिए इतने नीचे गिर गए
कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता भांग खाकर ये बयान दे रहे हैं। उन्हें बोलना चाहिए कि 3–4 दिन में कितने हिन्दू और सिख परिवारों के साथ ज्यादती हुई है। सत्ता की छटपटाहट में आप इतने नीचे गिर सकते हैं कि हिंदुस्तान को बांग्लादेश बना देने की बात करते हैं।
राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाए
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी सज्जन सिंह वर्मा पर हमला बोला। उन्होंने कि सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाना चाहिए।
