फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Congress Jan Aakrosh Yatra starts from today command handed over to seven leaders

MP News: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से शुरू, सात नेताओं को सौंपी गई कमान, जनता के बीच रखेंगे ये मुद्दे

Tue, 19 Sep 2023 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 10:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर एक तरफ जहां सूबे की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगने में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार के 18 साल की खामियां गिनाने के लिए 19 सितंबर से प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को प्रदेश भर में ले जाने के लिए सात अलग-अलग नेताओं को जिलों के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
MP News Congress Jan Aakrosh Yatra starts from today command handed over to seven leaders
पूजन-अर्चन के बाद जन आक्रोश यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर 19 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन से प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा को सात मार्गों में विभाजित किया गया है। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को रूट नंबर एक, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव को रूट नंबर दो, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को रूट नंबर तीन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया को रूट नंबर चार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को रूट नंबर पांच, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रूट नंबर छह और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को रूट नंबर सात का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


जन आक्रोश यात्रा आज अपने निर्धारित मार्गों के अनुसार श्योपुर, जबेरा, चितरंगी, सिमरिया, हरदा, खरगोन और मंदसौर से प्रारंभ हुई। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने श्योपुर के गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की एवं जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। हरदा में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सुरेश पचौरी जी व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने ओम पटेल, आरके दोगने, रामू टेकाम, अवधेश सिसोदिया, अवनि बंसल सहित कांग्रेस नेताओं के साथ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ के पूर्व रीवा के किला प्रांगण में भगवान महामृत्युंजय का अभिषेक किया एवं भगवान श्री गणेश जी का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 
विज्ञापन




पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सीपी मित्तल ने दमोह में भगवान श्री जागेश्वरनाथ धाम में पूजन-अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा. मंदसौर अध्यक्ष नव कृष्णा पाटिल, विधायक दिलीप गुर्जर, विधायक कुणाल चौधरी महेश परमार, अर्चना जायसवाल, प्रकाश रातडिया, वीरेंद्र सोलंकी, के साथ मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगोन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ एवं उमंग सिंघार, विधायक रवि जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक मुकेश पटेल पूर्व विधायक परसराम डंडीर ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चन कर यात्रा की शुरूआत की। पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने आज चितरंगी स्थित हनुमान जी के मंदिर में पूर्जा अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व सांसद मानिक सिंह, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला अध्यक्ष सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह, अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली आदि उपस्थित रहीं।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समूचे मध्यप्रदेश में चारो ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट चली है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटियां, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ। आज मध्यप्रदेश के कोने-कोने से कानों में जन आक्रोश का स्वर सुनाई दे रहा है। प्रदेश की जनता की इसी आवाज़ को सुनकर कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा का आगाज़ कर रही है।



प्रदेश भर में जहां शिवराज राज के खि़लाफ़ जनता में आक्रोश है तो दूसरी ओर कांग्रेस व कमलनाथ जी द्वारा 27 लाख किसानों का कर्ज माफ़, 87 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल 100 रुपये से कम, माफ़ियाओं पर वार, मिलावटखोरों पर प्रहार जैसे क्रांतिकारी निर्णय से आम जनता में जोश है। कांग्रेस व कमलनाथ जी द्वारा 500 रुपये में गैस का सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ़, 200 यूनिट तक हाफ़, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह का इंसाफ, किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मोटर की बिजली मुफ़्त, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय, किसानों का कर्ज माफ़ करने जैसे दिए गए वचनों पर आज प्रदेश की जनता में कांग्रेस व कमलनाथ जी के लिए जोश है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को आशीर्वाद चाहिए और जनता में आक्रोश है। इन्हें किस बात का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए जन आशीर्वाद चाहिए। क्या इन्हें प्रदेश को चार लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डुबाने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें प्रत्येक नागरिक के ऊपर 53 हजार रुपये का कर्ज लादने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें पटवारी भर्ती घोटाले का जन आशीर्वाद चाहिए। आज प्रदेश का किसान देश में सबसे ज्यादा कर्जदार है, क्या इन्हें इस बात का जन आशीर्वाद चाहिए। एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं कि महिलाओं के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन इनको बहना का प्यार चाहिए। क्या इन्हें हर काम के लिए 50 प्रतिशत कमीशन लेने का जन आशीर्वाद चाहिए।


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही प्रथम दिन की जन आक्रोश यात्रा में जनता का भारी समर्थन मिला है। जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है और प्रदेश भर की जनता ने भाजपा सरकार हो हटाने का पूरा मन बना लिया है। कांग्रेसजनों और यात्रा के मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा बनाये प्रभारियों का भी पूरा सहयोग यात्रा के दौरान मिल रहा है। यात्रा लगातार 15 दिन से अधिक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed