{"_id":"6602e520b31aa0cd040fe736","slug":"mp-news-congress-gets-a-shock-again-former-vidisha-mla-shashank-bhargava-joins-bjp-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: कांग्रेस को फिर लगा झटका, विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: कांग्रेस को फिर लगा झटका, विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव भाजपा में शामिल
Tue, 26 Mar 2024 08:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:50 PM IST
सार
विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कई पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
बीजेपी में हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस नेताओं की भगदड़ रूक ही नहीं रही है। बुधवार को विदिशा से पूर्व विधायक शंशाक भार्गव कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ विदिशा कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनको सदस्यता दिलाई। साथ ही होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भी कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के 370 प्लस का अभियान का संकल्प एमपी में ही मोदी जी ने लिया था और हमे टास्क दिया था। उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग का अभियान इस संकल्प के लिए बड़ा अभियान है। इस ज्वाइनिंग अभियान के तहत न केवल नेता कार्यकर्ता बल्कि अलग अलग वर्गो के लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। विदिशा में यदि कांग्रेस थी तो शशांक भार्गव की वजह से आज ऐसा लगता है की विदिशा की पूरी कांग्रेस भाजपा में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि हो सकता है आगामी दिनों में आपको भी पार्टी में बड़ा मौका मिल जाए। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप सभी पार्टी में शामिल हुए। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। भारत को दुनिया में और प्रदेश को नंबर एक प्रदेश बनाने की दिशा में मिलकर काम करना है। भाजपा सबके मान-सम्मान और स्वाभिमान का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपके क्षेत्र के विकास के लिए जो भी बेहतर होगा वह किया जायेगा।
विज्ञापन
विदिशा के जन नेता हैं शशांक भार्गव
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शशांक भार्गव जननेता हैं। विदिशा में भार्गव कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले और पार्टी के सबसे सशक्त चेहरा थे। वे वहां से पांच बार चुनाव लड़े। अलग-अलग दलों से हम विदिशा में चुनाव लड़ते रहे, लेकिन मित्र भी रहे हैं। आज भाजपा की रीति-नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर वे हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। जब भार्गव कांग्रेस में थे, तब भी मैं उनका आदर करता था। आज कांग्रेस की दिशा-दशा और दृष्टि अलग है, इस कारण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो विकास के कार्य हुए है उससे प्रभाति होकर भार्गव को लगा कि वे भाजपा में शामिल होकर ही जनता की सेवा कर सकते हैं। विदिशा, नरसिंहपुर और रायसेन के नेता पार्टी में आए हैं, मैं उनका हृदय से भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।
