{"_id":"65ef3c865aeea3f5f20d9448","slug":"mp-news-congress-election-committee-finalizes-12-tickets-from-madhya-pradesh-only-nakul-nath-will-contest-fr-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश के 12 टिकट किए फाइनल, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ ही लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश के 12 टिकट किए फाइनल, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ ही लड़ेंगे चुनाव
Mon, 11 Mar 2024 10:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 11 Mar 2024 10:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश से 18 से ज्यादा सीटों के नामों पर चर्चा हुई। इसमें 12 नामों पर सीईसी की बैठक में मुहर लग गई है। इसमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दोनों ही दल अपने प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर सोमवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में हुई। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन हुआ। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक दर्जन से ज्यादा नामों पर मुहर लगा दी है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी समेत अन्य नेता शामिल हुए। मध्य प्रदेश से 18 से ज्यादा सीटों के नामों पर चर्चा हुई। इसमें 12 नामों पर सीईसी की बैठक में मुहर लग गई है। इसमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम शामिल हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने नकुलनाथ के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने का पहले ही एलान कर दिया था।
पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह अभी राज्यसभा सांसद हैं। छिंदवाड़ा के अलावा 11 सीटों पर पार्टी ने नाम तय कर लिए हैं। इन नामों का मंगलवार को एलान हो सकता है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ सीटों पर नाम को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इस लिए उनको होल्ड कर दिया है। भिंड से फूल सिंह बरैया, बैतूल से रामू टेकाम, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह का नाम शामिल हैं। बता दें, कांग्रेस मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी है। इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपना उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश की 29 सीटों में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है। भाजपा ने गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा सीट पर शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने इंदौर, उज्जैन, धार, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है।