फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress cornered the government on making Som Distillery the sponsor in MPL

MP News: एमपीएल में सोम डिस्टलरी को स्पॉन्सर बनाने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, विवादों से घिरी हुई है कंपनी

Thu, 20 Jun 2024 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 07:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के अपने आईपीएल कहे जाने वाले एमपीएल यानी मप्र लीग में सोम डिस्टलरी को स्पॉन्सर बनाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। दरअसल सोम ग्रुप पर बच्चों को श्रमिक बनाए जाने के मामले को लेकर कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
MP News: Congress cornered the government on making Som Distillery the sponsor in MPL
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज ने NPL में सोम डिस्टलरी को स्पॉन्सर बनाने पर सरकार को घेरा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रहे प्रीमियर लीग में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज ने मप्र लीग में सोम डिस्टलरी को स्पॉन्सर बनाने पर सरकार को घेरा है। उन्होंने बाल श्रम के मामले में गंभीर आरोपों से घिरी शराब कंपनी सोम डिस्टलरी को एमपी प्रीमियर लीग में स्पॉन्सर बनाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, खेल मंत्रालय और प्रदेश के मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता सिंधिया जी का ड्रीम प्रोजेक्ट
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन की लॉन्चिंग के लिए एमपी प्रीमियर लीग को एक लॉन्च पैड की तरह तैयार किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि एमपी लीग के नाम से कराई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता सिंधिया जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। लेकिन, दुखद बात यह है कि प्रदेश में जिस कंपनी के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं उसे इसका मुख्य स्पॉन्सर बनाया गया है। क्या इसी वजह से कार्रवाई नहीं हो रही है?
विज्ञापन


बाल श्रम के मामले में शामिल कंपनी को एमपीएल में क्यों किया शामिल
अब्बास ने आगे कहा कि आखिर ऐसी कंपनी से स्पॉन्सरशिप क्यों लेनी पड़ी। या उस कंपनी को स्पॉन्सरशिप देने के लिए मजबूर किया गया है। ऐसी कंपनी को उसका स्पॉन्सर बनाया गया है, जो आर्थिक अनियमितताओं, बाल श्रम के मामले में शामिल है। ऐसी कंपनी जिस पर अब तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। उस कंपनी को छोड़ा क्यों गया। अब्बास हाफिज ने कहा कि क्या सिंधिया जी इस पर जवाब देंगे, क्या खेल मंत्रालय से इस पर कोई जवाब आएगा। हम चाहते हैं कि सरकार स्पष्टीकरण दे और वे लोग स्पष्टीकरण दें जिन लोगों ने ऐसा कार्यक्रम बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed