फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress busy preparing for Lok Sabha elections, conferences will be held in every assembly between J

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रत्येक विधानसभा में 18 से 24 जनवरी के बीच होंगे सम्मेलन

Sat, 13 Jan 2024 04:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 13 Jan 2024 04:48 PM IST
सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अब 18 से 24 जनवरी के बीच प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करेंगी। 

विज्ञापन
MP News: Congress busy preparing for Lok Sabha elections, conferences will be held in every assembly between J
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसाभा प्रभारियों को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विधानसभा प्रभारियों की आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए पहले 18 से 24 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने को कहा गया। इसके जरिए काबिज भाजपा के की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।  प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करेगी। कांग्रेस पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में आज की पूरी बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी जो बनाए गए हैं उनका संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी भी दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को लेकर काम चल रहा है। इसको लेकर भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम जुड़वाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के डोनेशन ड्राइव को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है। यात्रा प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


बैठक में बहुत कम प्रभारी पहुंचे। इसमें करीब डेढ़ सौ विधानसभा से ही प्रभारी बैठक में पहुंचे। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष नाराज हुए। राजीव सिंह ने बैठक में कई प्रभारियों के अनुपस्थित रहने पर बताया कि शुक्रवार दोपहर में भी बैठक को लेकर सूचना दी गई, जिससे कई दूर रहने वाले साथी शामिल नहीं हो सकें। अलग-अलग कारणों से प्रभारी नहीं आए। उन सभी ने जानकारी दी है। बैठक में प्रभारियों ने अपने विधानसभा में गुटबाजी तो किसी ने अलग-अलग हार के कारण बताएं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से हार की निराशा से उभर कर काम करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed