फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Conference of women sarpanches at Chief Minister's residence on 9th August, Raksha Bandhan related ev

MP News: 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर महिला सरपंचों का सम्मेलन, 10 को श्योपुर में रक्षा बंधन से जुड़ा आयोजन

Wed, 07 Aug 2024 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Aug 2024 10:59 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए बताया कि 9 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास पर महिला सरंपचों का सम्मलेन का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य राज्य में महिला सशक्तिकरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हो। 

विज्ञापन
MP News: Conference of women sarpanches at Chief Minister's residence on 9th August, Raksha Bandhan related ev
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रह्लाद पटेल ने कहा कि 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश की सभी महिला सरपंचों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा। इसके बाद 10 अगस्त को श्योपुर में रक्षा बंधन का बड़ा आयोजन होगा। यहां समूहों का काम सर्वाधिक है। इस कार्यक्रम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आयोजित करेंगा। बता दें इसमें प्रदेश भर की 1 हजार महिला सरंपच शामिल होंगी।  उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर भी कार्यक्रम होंगे, जिससे नई पीढ़ी स्वतंत्रता के मूल्य को समझे और अपने कर्त्तव्य के प्रति जागरूक हो।  उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रत्येक पंचायत को तिरंगा यात्रा बनाने के लिए सर्कुलर जारी किया है। साथ ही स्वच्छता की चिंता करने की बात कही है। मंत्री ने कहा कि पंचायत के अलावा घरों पर भी तिरंगा फहराना का आग्रह किया है। इसके अलावा टीकाकरण अभियान को लेकर भी पंचायतों को निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


वहीं, मंत्री ने कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा के बांग्लादेश के हालात की हमारे देश से तुलना कर दिए बयान की निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन पर  देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed