फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Committee of ministers formed to resolve OBC scholarship dispute, will report on equality and hostel

MP News: ओबीसी छात्रवृत्ति विवाद सुलझाने मंत्रियों की कमेटी गठित, समानता और छात्रावास व्यवस्था पर देगी रिपोर्ट

Wed, 17 Jul 2024 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Jul 2024 06:27 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रवृत्ति के विवाद के समाधान के लिए सात सदस्यीय मंत्रियों की समिति का गठन किया है। समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौपेंगी। 

विज्ञापन
MP News: Committee of ministers formed to resolve OBC scholarship dispute, will report on equality and hostel
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति के विवाद के समाधान के लिए सात मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की कमेटी बनाई है। दरअसल, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को अनुसूचित जनजाति और जाति के छात्रों से कम छात्रवृत्ति मिलने को लेकर खींचतान चल रही है। अब सरकार मंत्री समूह की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री समूह के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाएंगे। यह समिति एक सप्ताह में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को अलग-अलग विभागों की तरफ से मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना के सरलीकरण, एकरूपता और छात्रावास व्यवस्था में सुधार के संबंध में एक सप्ताह में अपनी अनुशंसाएं जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेगी। 
विज्ञापन


विजय शाह की अध्यक्षता में बनी समिति 
शासन की तरफ से जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति कल्याण, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed