फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav met JP Nadda, Union Minister Bhupendra Yadav and discussed development issues.

MP News: सीएम यादव ने जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर विकास के मुद्दो पर की चर्चा

Mon, 29 Jan 2024 09:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Jan 2024 09:44 PM IST
सार


 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली के दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश हित के विषयों पर संबंधित नेताओं से चर्चा की। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav met JP Nadda, Union Minister Bhupendra Yadav and discussed development issues.
सीएम डॉ. यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर प्रदेश हित से जुड़े लंबित प्रकरणों पर निराकरण करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। यादव को बताया कि प्रदेश में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की केंद्रीय योजनाओं को मूर्त रूप देने में मध्य प्रदेश पूरी क्षमता से प्रयासरत है। प्रदेश में केंद्रीय योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव लंबित है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि संजय टाइगर रिजर्व में गौर पुनर्स्थापना योजना के अंतर्गत ट्रांसलोकेटेड 50 गौर के रक्त नमूना एकत्र करने की अनुमति, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 50 गौर ट्रांसलोकेशन की अनुमति, टाइगर कंजर्वेशन प्लान के अनुमोदन और फसल हानि करने वाले 400 कृष्ण मृग का ट्रांसलोकेशन संबंधी प्रस्ताव विचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष तथा वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की ओर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इनके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रीन इंडिया मिशन के तहत वर्ष 2022-23 और 2023-24 के साथ-साथ वर्ष 2023-24 की केंद्रीय प्रवर्तित योजना की लंबित किश्त भी शीघ्र जारी करवाने का निवेदन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में प्रदेश की प्रगति व जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा सीएम ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed