फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav cornered Kejriwal in Swati Maliwal case, said - clarify your position, AAP Chief

MP News: स्वाति मालीवाल मामले में सीएम यादव ने केजरीवाल को घेरा, बोले-अपनी स्थिति स्पष्ट करें आप प्रमुख

Fri, 17 May 2024 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 May 2024 06:29 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav cornered Kejriwal in Swati Maliwal case, said - clarify your position, AAP Chief
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और एमपी सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में हुए दुर्व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। भोपाल में मीडिया को दिए बयान में सीएम ने कहा कि यह घटना दिल्ली की आप पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर और उनके खुद के व्यवहार का मामला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के इतिहास के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी सीएम को प्रकरण में जेल जाना पड़े तो भी वह पद नहीं छोड़े। उनके घर में मारपीट हो जाए और सीएम कुछ नहीं करें। इन सब बातों को लेकर मुझे थोड़ी निराशा हुई। केजरीवाल को इस घटना पर तुरंत ही संज्ञान लेकर जो भी जवाबदार है उस पर पार्टी स्तर पर कार्यवाही करना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि स्वाति मालीवाल उनकी पार्टी की बड़ी नेता हैं और एक महिला है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो महिलाएं देवी स्वरूपा मानी जाती हैं। इस प्रकरण को लेकर आप पार्टी को जनता माफ नहीं करेगी ना उनके किसी पदाधिकारी को माफ करेगी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अभी भी समय है केजरीवाल को माफी मांगना चाहिए और इस पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें, आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके पीए विभव कुमार ने मारपीट की है। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, राज्यसभा सांसद संजय कुमार ने इस मामले में बयान दिया था। इसमें उन्होंने केजरीवाल द्वारा कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बाद विभव कुमार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय कुमार के साथ लखनऊ में देखा गया। अब मामले में स्वाति मालीवाल ने विभव के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed