फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM used broom in Bhopal Haat, said Rahul Gandhi also walks with a wheeled suitcase on his head

MP News: भोपाल हाट में CM ने लगाई झाड़ू, राहुल गांधी पर कसा तंज बोले- पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रखकर चलते हैं

Sun, 01 Oct 2023 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 01:10 PM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य नेता आज स्वच्छता अभियान से जुड़े। सभी ने भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।

विज्ञापन
MP News: CM used broom in Bhopal Haat, said Rahul Gandhi also walks with a wheeled suitcase on his head
स्वच्छता के लिए श्रमदान करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज (रविवार) भोपाल हाट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बारे में मैं क्या बोलूं वो तो पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रख कर चलते हैं। वो बताएंगे मध्यप्रदेश में सवा साल उनकी सरकार थी, तब उन्होंने क्या किया। कांग्रेस सरकार पैसे के लिए रोते ही रहती थी।
विज्ञापन

 
अब हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हम रोज़ विकास का काम करते हैं। आज हम चन्देरी जा रहे हैं। राहुल के आरोपों पर सीएम ने कहा कि इनके आरोप ग़लत हैं। ये बौखलाए हुए हैं। खिसियाये हुए हैं। इनके यहां के लोगों पर जब छापा पड़ा था, तब बहुत कुछ मिला था। वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। अब एमपी की जनता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। इस मौके पर सीएम ने आजीविका मार्ट का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन एक जन आंदोलन है। मध्य प्रदेश की 15 लाख से ज्यादा बहनें लखपति बन चुकी हैं। हम अच्छा उत्पाद बनाते हैं। लोकल को वोकल बनाने के लिए मार्केट हमने बनाया है। उत्पादों को अब आजीविका मिशन के माध्यम से बाजार को देंगे। अलग-अलग उत्पाद बेचे जाएंगे। साल भर यह दुकान खुली रहेगी। हम चाहते हैं लोग यहां आएं देखें और ब्रांडिंग भी हो और सामान भी खरीद कर लेकर जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान ने बदल दी तस्वीर
सीएम शिवराज ने कहा कि  मध्य प्रदेश में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रहे हैं। स्वच्छता के लिए लोग जागरूक हो गए हैं। एमपी स्वच्छतम प्रदेश है और भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी बनी है। प्रदेश में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए आप से अपील करता हूं। पीएम मोदी ने ऐसा अभियान शुरु किया जिसने भारत की तस्वीर बदल दी है। 


अरुण यादव पर तंज
कांग्रेस नेता अरुण यादव के हार्वेस्टर लेकर घूमने पर सीएम ने तंज किया। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में हार्वेस्टर लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इनके पास अब बचा क्या है। क्योंकि ये फसल पैदा करते हैं। काट कर कोई औऱ ले जाता है।
 
प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी किया श्रमदान 
इधर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य तमाम नेताओं ने भी आज अलग-अलग स्थान पर श्रमदान कर स्वच्छता पखवाड़े में अपना योगदान दिया। शर्मा ने भोपाल में मंत्रालय के सामने झाड़ू लगाकर सफाई की। वहीं राष्ट्रीय से संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रेम पुरा घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसके साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैरागढ़ में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed