फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Project Cheetah: स्वागत को हो जाइए तैयार, आज भारत पहुंचेंगे 12 चीते, सीएम शिवराज कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे

Sat, 18 Feb 2023 05:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Feb 2023 05:04 AM IST
सार

कूनो में चीतों की देखभाल के लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 12 चीतों को रखने के लिये 10 क्वारंटीन बोमा (बाड़े) तैयार किये गये हैं। इनमें आठ नये और दो पुराने क्वारंटीन बोमा को परिवर्तित किया गया है। सभी क्वारंटीन बोमा में छाया के लिये शेड बनाये गए हैं।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will release 12 more cheetahs in Kuno tomorrow, preparations completed in Kuno National Pa
भारतीय वायु सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान चीतों को ला रहा है। - फोटो : ANI

देश के वन्य-जीव संरक्षण के इतिहास में शनिवार को एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को रवाना हुए 12 चीते शनिवार को भारत पहुंचेंगे। इन चीतों में सात नर और पांच मादा शामिल हैं। 



भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया, हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों ने भारत की यात्रा शुरू कर दी है। भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शनिवार को उन्हें स्वदेश पहुंचाएगा। चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे पूर्व नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। 
 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार सुबह 10 से 11 के बीच चीते एयरफोर्स के प्लेन से ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11:30 बजे तक कूनो नेशनल पार्क पहुचेंगे, जिसके बाद सीएम चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। कूनों में नए मेहमानों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 

MP News: CM Shivraj will release 12 more cheetahs in Kuno tomorrow, preparations completed in Kuno National Pa
30 दिन तक क्वारेंटाइन रखे जाएंगे चीते - फोटो : सोशल मीडिया

10 क्वारंटीन बोमा बनाएं गए हैं
कूनो में चीतों की देखभाल के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। 12 चीतों को रखने के लिये 10 क्वारंटीन बोमा (बाड़े) तैयार किये गये हैं। इनमें आठ नये और दो पुराने क्वारंटीन बोमा को परिवर्तित किया गया है। सभी क्वारंटीन बोमा में छाया के लिये शेड बनाये गये हैं। चीतों के लिये पानी की व्यवस्था की गई है। हेलीकाप्टर से 12 चीतों को उतारने के बाद उन्हें क्वारंटीन बोमा में लाया जायेगा। हेलीपेड से क्वारंटीन बोमा की दूरी लगभग एक किमी है।
 
1235 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है
कूनो करीब 350 वर्ग किलोमीटर के अभयारण्य के रूप में शुरू हुआ था और एक पत्ती के आकार का था, जिसके बीचों-बीच में एक रीढ़ की हड्डी की तरह कूनो नदी बहती है। इस संरक्षित क्षेत्र का नाम भी पड़ा है। राज्य सरकार ने वर्ष 1981 में लगभग 3300 वर्ग किमी के बड़े वन क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 345 वर्ग किमी के कूनो वन्य-जीव अभयारण्य की स्थापना की। वन्य-जीव संरक्षण को और मजबूत करने और इस क्षेत्र के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त 891 वर्ग किमी क्षेत्र को बफर के रूप में जोड़ कर वर्ष  2002  में 1235 वर्ग किमी के कूनो वन्य-जीव प्रभाग की स्थापना की गयी।

MP News: CM Shivraj will release 12 more cheetahs in Kuno tomorrow, preparations completed in Kuno National Pa
सीएम शिवराज बाड़े में छोड़ेंगे चीते - फोटो : सोशल मीडिया

1952 में चीते विलुप्त घोषित हुए
1947 में भारत में सिर्फ तीन चीते बचे थे। शिकार हो जाने से उनका अस्तित्व खत्म हो गया था और 1952 में भारत में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया। तब से अब तक देश में फिर से चीतों के पुनर्वास के कोई सार्थक प्रयास नहीं हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चीता एक्शन प्लान को सार्थक बनाया गया। चीतों के पुनर्वास के लिये नामीबिया, साउथ अफ्रीका सहित भारत के वैज्ञानिकों और विषय-विशेषज्ञों के शोध के बाद तैयार विस्तृत चीता एक्शन प्लान के सुखद परिणाम से अब कूनो नेशनल पार्क का गौरव बढ़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed