{"_id":"63d670d615bbdf5f836cbe04","slug":"mp-news-cm-shivraj-told-uma-bharati-a-social-reformer-said-we-always-respect-her-views-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज ने उमा भारती को बताया सोशल रिफॉर्मर, बोले- हम सदैव उनके विचारों का आदर करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज ने उमा भारती को बताया सोशल रिफॉर्मर, बोले- हम सदैव उनके विचारों का आदर करते हैं
Sun, 29 Jan 2023 06:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:43 PM IST
सार
पूर्व सीएम उमा भारती ने नई शराबनीति लागू होने तक अपना घर छोड़ दिया है। वह 31 जनवरी तक अयोध्या बायपास स्थित हनुमान एवं दुर्गा मंदिर में रहेगी। शनिवार को मंदिर पहुंच कर उन्होंने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती शराबबंदी के मुद्दे पर चुनाव साल में शिवराज सरकार को लगातार घेर रही है। उमा भारती के धरने पर रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उमा दीदी बहुत सम्मानित नेता है। केवल नेता नहीं सोशल रिफॉर्मर हैं। हम सब उनको आदर और सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने पहले भी कई महत्वपूर्ण काम किये है। चाहे राम मंदिर आंदोलन हो या बाकी सामाजिक, आध्यामिक मूवमेंट हो। हम सैदव उनके विचारों का आदर करते हैं।
वहीं, उमा भारती के धरने पर एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उमा भारती की विरोधाभाषी होने की बातों के लिए मीडिया जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में शराब नीति आ जाएगी तो सब ठीक हो जाएगा।
बता दें पूर्व सीएम उमा भारती ने नई शराबनीति लागू होने तक अपना घर छोड़ दिया है। वह 31 जनवरी तक अयोध्या बायपास स्थित हनुमान एवं दुर्गा मंदिर में रहेगी। शनिवार को मंदिर पहुंच कर उन्होंने पूजा अर्चना की। उमा भारती सरकार से शराबनीति में खुले में शराब पीने के अहाते बंद करने, मंदिर, स्कूल के 50 मीटर में खुली दुकानों को बंद करने समेत कई सुझाव दिये हैं।