फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj Singh Chouhan said that the Modi government has fulfilled the sacrifice made by Dr. Mukher

MP News: CM शिवराज बोले- डॉ.मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने जो बलिदान दिया था, उस मोदी सरकार ने पूरा किया

Fri, 23 Jun 2023 12:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

सीएम शिवराज ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस माल्यार्पण कर स्मरण किया। उन्होंने कहा कि  मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनंसघ की स्थापना जिन आदर्शों के लिए हुई थी, उन एक-एक आदर्शों व सपनों को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj Singh Chouhan said that the Modi government has fulfilled the sacrifice made by Dr. Mukher
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज ऐसे सपूत को श्रद्धांजलि देने हम यहां एकत्रित हुए हैं, जिनके संकल्प से कश्मीर से धारा-370 हटी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जीवन मूल्यों के संस्कारित पुजारी थे। उन्होंने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, आज हम सबको यह कहते हुए प्रसन्नता है कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने को लेकर जो बलिदान दिया था, भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व मे उस संकल्प को पूरा किया है। कश्मीर से धारा-370 हटी है। अब मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनंसघ की स्थापना जिन आदर्शों के लिए हुई थी, उन एक-एक आदर्शों व सपनों को पूरा किया जा रहा है। डॉ. मुखर्जी हमारे आदर्श हैं और उनके बताए हुए मार्ग व आदर्शों पर ही भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार चल रही है और उनके सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


डॉ. मुखर्जी का एक-एक सपना हो रहा साकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर से धारा- 370 हटाने को लेकर जो संकल्प लिया था और उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा देकर जेल गए थे एवं वहीं पर उनका बलिदान हुआ था, आज वह संकल्प पूरा हुआ है। आज हम सबके लिए गौरव है कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान जिस संकल्प को लेकर हुआ था वह संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरा हुआ है और कश्मीर से धारा-370 खत्म हो गई है। आज उनका पूरा संकल्प साकार हो रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व जनमानस उन्हें याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में यह संकल्प है कि जो हम नारा लगाते थे कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, वो सारा का सारा है। यह संकल्प भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed