फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - We included common people in the budget after taking suggestions from the public

MP News: सीएम शिवराज बोले- हमने जनता के सुझाव लेकर बजट में आम लोगों को जोड़ा

Fri, 10 Mar 2023 08:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 Mar 2023 08:44 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि अगर सार्थक प्रयास किये जाएं, तो चुनौतियों को कामयाबी में बदला जा सकता है। हमारी आर्थिक विकास दर में 2021- 22 में 18 गुना वृद्धि हुई है। यह 2001-02 में केवल 3-4 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - We included common people in the budget after taking suggestions from the public
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण और 2023-24 बजट पर परिचर्चा और जनसंवाद का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान की तरफ से आोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। सीएम ने कहा कि अक्सर बजट बड़ा रूखा-सूखा विषय होता है। जनता समझती है कि हमारा इससे क्या लेना-देना, यह तो विशेषज्ञों का काम है।  हमारा प्रयास है कि बजट बनाने में भी जनता की सहभागिता होनी चाहिए।  इसलिए इस वर्ष का बजट बनाने के लिए जनता से सुझाव लिए गए। 4,000 से ज्यादा सुझाव जनता के बीच से आए और हमने ज्यादातर सुझावों को क्रियान्वित किया है। सरकार ने इस वर्ष 3.14 लाख करोड़ का बजट पेश किया।
विज्ञापन

 
आर्थिक विकास दर में बढ़ोतरी हुई
सीएम ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि अगर सार्थक प्रयास किये जाएं, तो चुनौतियों को कामयाबी में बदला जा सकता है। हमारी आर्थिक विकास दर में 2021- 22 में 18 गुना वृद्धि हुई है। यह 2001-02 में केवल 3-4 प्रतिशत थी। 2002-03 में सकल घरेलू उत्पाद 71 करोड़ के आसपास था। 2022-23 में हमारा सकल घरेलू उत्पाद 13,22,821 करोड़ रुपये है। पर कैपिटा इनकम यानी प्रति व्यक्ति आय 2002-03 में 11 हजार रुपये थी जो 2022-23 में बढ़कर यह 1,40,583 रुपये हो गई है। मैं अभी संतुष्ट नहीं हूं, हमें और आगे जाना है। कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, व्यापार, सामाजिक-आर्थिक विकास, कौशल विकास, सुशासन, विज्ञान प्रोद्योगिकी जैसे अनेक विषय हैं, जिनमें प्रदेश ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

 
हम देश के टॉप 5 प्रदेश में
मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टी का बिना नाम लिए कहा कि कई बार आरोप लगाया जाता है कि कर्ज ले लिया, लेकिन ऋण लेने के कुछ मापदंड होते हैं, कुछ आधार होते हैं। 2005 में जीएसडीपी का अनुपात 39.5 प्रतिशत था, लेकिन 2020-21 में यह घट गया। कोविड के कठिन समय में भी हमारा पूंजीगत व्यय 45,685 करोड़ था। जीएसटी में इस साल 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, हम देश के टॉप 5 प्रदेश में हैं। किसानों को ऋण में 30.1 प्रतिशत और एमएसएमई को ऋण में 30.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2001-02 तक कृषि विकास दर केवल 3 प्रतिशत थी, अब बढ़कर 19 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भोपाल में केबल चार चलाएंगे
अपने संबोधन में कहा कि बड़े शहरों में सड़कों पर यातायात के बोझा को कम करने के लिए हमारी कोशिश है कि रोप वे और केबल कार का उपयोग करें। मैं चाहता हूं कि भोपाल में बड़े तालाब के एक सिरे से केबल कार चले और एयरपोर्ट पर उतार दे। मैंने उज्जैन में रोपवे का काम शुरू कर दिया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरकर रोपवे से श्रद्धालु सीधे महाकाल मंदिर परिसर तक पहुंच जाएंगे। प्रदेश की जनता जनता को बजट समझाने के लिए ग्राम सभाएं की जाएं। गांव-गांव में बैठकें करके जनता को बजट समझाया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed