फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj announced that democracy fighters will be able to stay in MP Bhawan in Delhi, pension will

MP News: सीएम शिवराज का एलान- लोकतंत्र सेनानी दिल्ली में बने एमपी भवन में ठहर सकेंगे, पेंशन 30 हजार मिलेगी

Mon, 26 Jun 2023 05:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Jun 2023 05:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने आपको बनाकर रखने के लिए संविधान का गला घोंट दिया गया। अंग्रेजों और मुगलों के समान यह सब किया गया। उन्होंने कहा कि एक परिवार को सत्ता में बने रहना था।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj announced that democracy fighters will be able to stay in MP Bhawan in Delhi, pension will
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने एलान किया कि लोकतंत्र सेनानी दिल्ली में बने मध्य प्रदेश भवन में ठहर सकेगे। स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र सेनेानियों की पेंशन बढ़ोतरी की जाएगी। अब 25 के बजाएं 30 हज़ार रुपए पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को मीसाबंदीयों का सम्मलेन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं भी एक स्वतंत्रता सोनानी हूं। जब कोई सत्ता के मद में चूर होता है तो सब भूल जाता है। सीएम ने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि आपातकाल में यहीं हुआ। अपने आपको बनाकर रखने के लिए संविधान का गला घोंट दिया गया। अंग्रेजों और मुगलों के समान यह सब किया गया। उन्होंने कहा कि एक परिवार को सत्ता में बने रहना था। जब इंदिरा गांधी को लगा कि फैसला खिलाफ आया है। सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र को कुचल कर रख दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज लोक विदेश में जाकर देश की आलोचना करते है। पीएम की आलोचना करते है। मैं पूछना चाहता हूं मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया। तुमने क्या किया? तुम्हारे परिवार कने सत्ता में रहकर क्या किया? सीएम शिवराज ने कहा कि मैं हबीबगंज थाने में रात भर बंद रहा। आज उसे थाने का उदघाटन किया। मुझे जब पीठ रहे थे तो मेरे मुंह से निकल गया कि मत मारो हमारी भी सरकार आएगी। तब बोले कि तुम्हारी संघियों की भी सरकार आएगी। उस समय अधिकारी ने कहा कि जब आएगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उस अधिकारी ने बाद में मुझसे मिलकर माफी मांगी।   




सीएम शिवराज ने की ये घोषणाएं
- पेंशन राशि बढ़ाकर 30 हजार की जाएगी। अभी 25 हजार राशि मिलती है। 
- दिवंगत सेनानियों के परिवार को दी जाने वाली निधि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा। 
- जो शेष लोकतंत्र सेनानियों है, उन्हें ताम्रपत्र से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। 
- नई दिल्ली के मप्र भवन में उनके लिए स्वतंत्र संग्राम सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों को रूकने की व्यवस्था की जाएगी। 
- प्रत्येक जिलो में विश्राम गृह में दो दिन तक 50 प्रतिशत शुल्क के साथ रूकने की व्यवस्था होगी। 
- मीसाबंदियों को कोई बीमारी हुई तो उसका पूरा इलाज मध्य प्रदेश सरकार कराएगी।  
- लोकतंत्र सेनानियों के परिचय पत्र एक बार और चर्चा कर के फाइनल किया जाए ताकि उन्हें कहीं आने जाने में न हो परेशनी। 
- सरकारी कार्यालयों में लोकतंत्र सेनानियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed