फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said- I am asking the question because Kamal Nath lies, Nath asked- Did you read the questions les

MP News: CM बोले- मैं सवाल इसलिए पूछ रहा क्योंकि कमलनाथ झूठ बोलते हैं, नाथ ने पूछा- कल सवाल कम पढ़ गए थे क्या?

Fri, 03 Feb 2023 12:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Feb 2023 12:55 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि मैं कमलनाथ जी से पहला प्रश्न यह पूछ रहा हैं कि पीएम किसान सम्मान निधी में प्रधानमंत्री पैसा दे रहे थे, तब कमलनाथ जी आप पात्र किसानों की सूची लटकाते रहे। वह सूची मांगते रहे। आपका क्या बिगड़ रहा था जब सभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी का 6 हजार रुपए आता।

विज्ञापन
MP News: CM said- I am asking the question because Kamal Nath lies, Nath asked- Did you read the questions les
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

एक दिन बाद फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ से दो सवाल पूछे। उन्होंने कहा, 'मैं सवाल इसलिए पूछ रहा क्योंकि कमलनाथ झूठ बोलते हैं। कांग्रेस झूठे वादे करती है। इस पर कमलनाथ ने पलटवार कर कहा, 'कल सवाल कम पढ़ गए थे क्या? या हिम्मत जवाब दे गई थी।'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हम मध्य प्रदेश के 80 लाख किसानों के खाते में 4 हजार रुपये की राशि दो किश्तों में डालते हैं। एक संभाग में हम राशि डाल चुके हैं। आज 73 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए की राशि विदिशा से डाली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये किसानों के खाते में डालते हैं और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दो किश्तों चार हजार रुपये हम मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में डालते है। यदि 10 हजार रुपये का हिसाब लगाया जाए तो 5 साल में एक किसान के खाते में 50 हजार रुपये सीधे-सीधे पहुंचता हैं। छोटे किसानों के लिए दोनों योजनाएं वरदान हैं। 
विज्ञापन


पात्र किसानों की सूची लटकाते रहे कमलनाथ
सीएम ने कहा, 'मैं कमलनाथ जी से पहला प्रश्न यह पूछ रहा हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि में प्रधानमंत्री पैसा दे रहे थे, तब कमलनाथ जी आप पात्र किसानों की सूची लटकाते रहे। वे  सूची मांगते रहे। आपका क्या बिगड़ रहा था जब सभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये  आते? इन्होंने सूची अपूर्ण दी और मांगने पर भी नहीं दी। हमने आते ही उस सूची को पूर्ण किया और 80 हजार किसान योजना से जुड़ गए। यह कमलनाथ जी को बताना था कि नाम जोड़े क्यों नहीं गए? आपको तकलीफ क्या थी? मैं आज एक और सवाल पूछ रहा हूं कि आपने कहा था कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान तीन दिन के अंदर किसान जैसा चाहेगा कर दिया जाएगा। कमलनाथ जी भुगतान तो दूर आपने तो खरीदी तक पूरी नहीं की। मैं सवाल इसलिए पूछ रहा हूं कि कमलनाथ झूठ बोलते है। कांग्रेस झूठे वादे करती है। ताकि सनद रहें कि यह जो बोलते है वो नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसानों के पास सम्मान निधि लौटाने के नोटिस क्यों आ रहे : कमलनाथ
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'शिवराज जी आज दो सवाल पूछने से पहले यह तो बता देते कि कल सवाल कम पड़ गए थे या हिम्मत जवाब दे गई थी? मेरा सीधा सवाल है कि पीएम सम्मान निधि में लाखों किसानों के पास पैसा वापस करने का नोटिस क्यों आ रहा है? क्या आपने जानबूझकर किसानों को कर्ज के जाल में फंसा देने के लिए यह चाल चली है? क्या इस रकम की रिकवरी किसानों से ना करा कर आप अपनी जेब से करेंगे? दूसरा सवाल, 'मैंने किसानों को गेहूं पर 160 रुपये बोनस दिया था। आपकी सौदेबाजी की सरकार बनते ही आप ने किसानों का बोनस बंद कर दिया। किसानों से आपको इतनी दुश्मनी क्यों है? इसका जवाब मध्य प्रदेश के किसान आप से चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed