फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM releases IAS Pithode's book 'Master Your Destiny-Lessons from Lohani'

MP News: सीएम ने IAS पिथोडे की पुस्तक  ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का विमोचन किया

Thu, 03 Oct 2024 10:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Oct 2024 10:19 PM IST
सार


‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है।

विज्ञापन
MP News: CM releases IAS Pithode's book 'Master Your Destiny-Lessons from Lohani'
सीएम ने वरिष्ठ आईएएस तरुण पिथोड़े की पुस्तक का विमोचन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, के निदेशक तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक 'मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी' का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है।
विज्ञापन


'मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी' पिथोड़े द्वारा लिखी हुई छठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed