फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav on Bina tour on 4th September, can give gift of 56th district of the state

MP News: सीएम मोहन यादव 4 सितंबर को बीना दौरे पर, प्रदेश के 56वें जिले की दे सकते हैं सौगात

Sun, 01 Sep 2024 05:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

बीना को जिला बनाए जाने के साथ ही खुरई तहसील को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। खुरई के निवासियों ने 3 सितंबर को खुरई बंद का आह्वान किया है, ताकि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav on Bina tour on 4th September, can give gift of 56th district of the state
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 सितंबर को बीना के दौरे पर जाएंगे। वे प्रदेश को 56वें जिले की सौगात दे सकते हैं। बीना को जिला बनाने की मांग 1985 से चली आ रही है और अब यह पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि इसको लेकर प्रस्ताव दौरे के एक दिन पहले मंगलवार को प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में भी आ सकता है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बीना और आसपास के क्षेत्रों में माहौल गरमाया हुआ है, क्योंकि खुरई के लोग भी इसे जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। सागर जिले में आने वाली बीना तहसील को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। बीना की सागर से दूरी 80 किलोमीटर है, और यह तहसील क्षेत्रफल में भी बड़ी है। बीना रेलवे का महत्वपूर्ण जंक्शन होने के कारण इसे जिला बनाने की मांग पहले भी कई बार उठ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय में बीना को जिला बनाने की फाइल पर तेजी से काम हो रहा है। यदि कोई बड़ी आपत्ति नहीं आती, तो 4 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीना को मध्य प्रदेश का 56वां जिला घोषित कर सकते हैं।
विज्ञापन


खुरई को भी जिला बनाने की मांग
बीना को जिला बनाए जाने के साथ ही खुरई तहसील को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। खुरई के निवासियों ने 3 सितंबर को खुरई बंद का आह्वान किया है, ताकि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाया जा सके। ऐसे में नए जिले का नाम "बीना-खुरई" रखा जा सकता है, जिससे दोनों क्षेत्रों की मांगों को संतुलित किया जा सके।
विज्ञापन


यह हो सकती है संभावित तहसीलें
यदि बीना को जिला बनाया जाता है, तो इसमें बीना, खुरई, मालथौन, बांदरी, कुरवाई और पठारी तहसीलें शामिल की जा सकती हैं। इसके अलावा, बीना में उपचुनाव की स्थिति भी बन रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की निर्मला सप्रे ने बीना सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन अब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। उनके इस्तीफे की संभावना के चलते उपचुनाव की अटकलें तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उपचुनाव से पहले ही बीना को जिला घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed