फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM is strict on Rewa incident, said - the accused will not be spared in any crime against women.

MP News: रीवा की घटना पर सीएम सख्त, बोले- महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

Sun, 21 Jul 2024 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 21 Jul 2024 10:54 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में महिलाओं को मुरुम डालकर जिंदा दफनाने के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: CM is strict on Rewa incident, said - the accused will not be spared in any crime against women.
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में महिलाओं को मुरुम डालकर जिंदा दफनाने के मामले में संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया है, जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को तत्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिले के थाना मनगंवा में हनौता कोठार गांव में जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामलें में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश जाररी है। इलाज के बाद दो महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा। बता दें रीवा में जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट और उनके ऊपर मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की साजिश की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed