फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM inaugurated 100 bedded mother-child hospital in Shajapur, announced to make Maksi a tehsil.

MP News: सीएम ने शाजापुर में 100 बिस्तर के मातृ-शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया, मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा

Sun, 04 Aug 2024 11:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Aug 2024 11:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि  शाजापुर जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने शाजापुर की उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा भी की। साथ ही, उन्होंने शाजापुर में कृषि आधारित फूड इंडस्ट्री लगाने की घोषणा की

विज्ञापन
MP News: CM inaugurated 100 bedded mother-child hospital in Shajapur, announced to make Maksi a tehsil.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर में 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तरों के मातृ-शिशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने शाजापुर की उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा भी की। साथ ही, उन्होंने शाजापुर में कृषि आधारित फूड इंडस्ट्री लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिले में नर्मदा का जल आ चुका है। अब पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना का लाभ भी शाजापुर को मिलेगा। परियोजना से 13 जिले लाभान्वित होंगे। किसानों को 24 घंटे पानी और बिजली की उपलब्धता मिलेगी, जिससे जिले में फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में पौधा भी रोपा।
विज्ञापन


औद्योगिक उत्पादकता बढ़ाना है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादकता तो बहुत अच्छी हो गई है, अब प्रदेश में रोजगार स्थापित करने के लिए औद्योगिक उत्पादकता में भी वृद्धि लाना है। विगत दिनों उज्जैन में संपन्न हुई इन्वेस्ट समिट में संभाग के साथ प्रदेश में औद्योगिक विकास पर भी चर्चा हुई। तमिलनाडु के उद्योगपतियों से भी चर्चा हुई है और उनसे प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री ने शाजापुर में कृषि आधारित फूड इंडस्ट्री लगाने की घोषणा की, इससे किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिलेगा और यहां के उत्पाद देश-विदेश में भी जाएंगे, जिससे क्षेत्र में किसानों की उन्नति होगी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन त्यौहार 25 हजार स्थानों पर मनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के माह में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए राज्य सरकार 10 अगस्त को सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 39 लाख बहनों के खाते में प्रतिमाह मिलने वाले 1250 रुपये के अतिरिक्त 250 रुपये उपहार स्वरूप प्रदान करेगी। इसके लिए प्रदेश के 25 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाए। उन्होंने कहा कि बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का है, इसे 5 साल में बढ़ाकर सात लाख करोड़ का करना है। विकास के मामले में लगातार आगे बढ़कर देश में मध्य प्रदेश को अग्रणी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को विशाल राखी भेंट
मुख्यमंत्री को समारोह में लाडली बहनों द्वारा तैयार की गई लगभग 20 फीट की विशाल राखी भेंट की गई। साथ ही बड़ी संख्या में बहनों ने राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कच्ची घानी का तेल, गाय का घी, निमाड़ी मिर्च पाउडर, शाजापुर का प्रसिद्ध लाल प्याज, बारामासी सफेद जामुन का पौधा मुख्यमंत्री को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed