फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM expressed grief over the death of two devotees from Madhya Pradesh in Rameshwaram bus accident.

MP News: रामेश्वरम बस हादसे में MP की दो महिलाओं की मौत, सीएम यादव ने जताया दुख, आर्थिक सहायता की घोषणा की

Sat, 13 Jan 2024 11:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jan 2024 11:02 PM IST
सार

Rameshwaram bus accident news: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को मदुरै भेजा गया है। दिवंगत यात्रियों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन
MP News: CM expressed grief over the death of two devotees from Madhya Pradesh in Rameshwaram bus accident.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rameshwaram bus accident news: मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाते समय पलट गई। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। हादसे में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हो गई है। 19 यात्री घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को मदुरै के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत यात्रियों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन कलेक्टर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को मदुरै भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed