फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- State government is committed to the welfare of the tribal class

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

Tue, 25 Mar 2025 06:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Mar 2025 06:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजाति मंत्रणा परिषद की बैठक में प्रदेश सरकार की जनजातीय वर्ग के कल्याण और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के धार्मिक स्थलों की सुविधाओं को बढ़ाने और आकांक्षा योजना का विस्तार करने की बात कहीं। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- State government is committed to the welfare of the tribal class
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैठक में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जनजाति मंत्रणा परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनजातीय वर्ग के कल्याण और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनजातीय समाज के धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी और विद्यार्थियों को आकांक्षा योजना के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन कोचिंग सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने जनजातीय मंत्रणा परिषद की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और वरिष्ठ अधिकारियों से समय-समय पर परामर्श करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन


जनजातीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में स्थित देव स्थलों पर पूजा-पाठ की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। वन विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए धार्मिक मुखियाओं और विशेषज्ञों की मदद से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा योजना का विस्तार
जनजातीय विद्यार्थियों को शासकीय सेवाओं और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए बेहतर कोचिंग सुविधा देने के उद्देश्य से आकांक्षा योजना का विस्तार किया जाएगा। अब उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

जनजातीय नायकों को मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती, वीरांगना अवंतीबाई लोधी, टंट्या मामा और गोंड राजा भभूत सिंह की स्मृति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, सिंग्रामपुर में मंत्री-परिषद की बैठक, सागर में वीरांगना अवंतीबाई विश्वविद्यालय और खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed