फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - Government is taking Sanatan forward by realizing Chhatrapati Shivaji's dream.

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- छत्रपति शिवाजी का सपना साकार करने के साथ सनातन को आगे बढ़ा रही सरकार

Wed, 13 Nov 2024 11:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Nov 2024 11:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। कौन किस भाषा में समझता है, उसे उसी की भाषा में समझाना प्रधानमंत्री  को आता है। यह 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ही हैं जो विश्व में जगजाहिर दुश्मन देश पाकिस्तान पहुंचकर वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की, यह दोस्ती का हाथ बढ़ाने का एक पक्ष है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - Government is taking Sanatan forward by realizing Chhatrapati Shivaji's dream.
सीएम मोहन यादव ने महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को नागपुर जिले के नागपुर दक्षिण-पश्चिम, नागपुर पश्चिम, नागपुर मध्य व नागपुर ग्रामीण विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों व जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी का सपना साकार करने के साथ सनातन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। महाराष्ट्र का विकास अनवरत होता रहे, इसके लिए यहां महायुति गठबंधन की सरकार बनाएं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से दिक्कत है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारा। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के बाद आज तक कांग्रेस का कोई नेता दर्शन करने नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चारों विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। कौन किस भाषा में समझता है, उसे उसी की भाषा में समझाना प्रधानमंत्री  को आता है। यह 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ही हैं जो विश्व में जगजाहिर दुश्मन देश पाकिस्तान पहुंचकर वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की, यह दोस्ती का हाथ बढ़ाने का एक पक्ष है। प्रधानमंत्री जी का दूसरा पक्ष भी है वह यह कि जब पाकिस्तान ने हरकत की तो दो बार पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को धूल चटाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप लोगों को याद होगा जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला किया था, उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस शासनकाल में आए दिन देश में अलग-अलग स्थानों पर धमाके होते थे। 2014 में  नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में धमाके होना पूरी तरह से बंद हो गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समाज वर्ग को साथ लेकर चलती है और सभी के विकास व कल्याण के लिए कार्य करती है। भाजपा सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। भारत का कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी देश में चला जाए और कह दे कि वह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती से आया तो पूरी दुनिया के लोग पहचान जाते हैं कि यह व्यक्ति हिंदुस्तान से आया है। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने गोमाता को राजमाता का दर्जा दिया है तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। वह गोमाता को सम्मान देने का विरोध कर रहे हैं। 33 करोड़ देवी-देवताओं के वास वाली गोमाता अपने बच्चे का पेट पालने के साथ मनुष्यों के बच्चों का पेट पालने के लिए दूध देती है। जो गोमाता का विरोध और अयोध्या में भगवान के श्रीराम के मंदिर बनने का विरोध, मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बने, उसके लिए कुछ नहीं किया ऐसी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों को सबक सिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed