{"_id":"670236c293bb8600cc09960d","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-gave-membership-of-bjp-to-padmashree-awardee-durga-bai-vyam-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी दुर्गा बाई व्याम को दिलाई भाजपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी दुर्गा बाई व्याम को दिलाई भाजपा की सदस्यता
Sun, 06 Oct 2024 12:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:35 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी दुर्गा बाई व्याम के निवास पहुंच कर उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दुर्गा बाई को सदस्यता दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान का दूसरे चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चल रहा है। इसके तहत ही रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के कोटरा में पद्मश्री अवार्डी दुर्गा बाई व्याम के निवास पहुंचे। उन्होंने दुर्गा भाई को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा बाई व्याम मुझसे मिलना चाहती थी। मैंने कारण पता किया तो बताया गया कि वह रानी दुर्गावती को लेकर सरकार की तरफ से किए जा रहे काम से प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजाती वर्ग के लोगों के साथ खड़े है। समाज के लोगों को प्रधानमंत्री और भाजपा लेकर चल रही है। इससे प्रेरित होकर वह भाजपा में शामिल होना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी ऐसे ही लोगों के कारण बनी है।
बता दें मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। पहले चरण में भाजपा में एक करोड़ पांच लाख सदस्य बन गए है। अब दूसरे चरण के लिए भाजपा ने अब एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर प्रदेश में 1 अक्टूबर से सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
बता दें मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। पहले चरण में भाजपा में एक करोड़ पांच लाख सदस्य बन गए है। अब दूसरे चरण के लिए भाजपा ने अब एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर प्रदेश में 1 अक्टूबर से सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
