फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Administration will be decentralised, arrangements for training of newly ele

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- प्रशासन का विकेंद्रीकरण होगा, नए MLAs को देंगे प्रशिक्षण

Mon, 18 Dec 2023 05:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Dec 2023 05:19 PM IST
सार

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण होगा। साथ ही नए विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Administration will be decentralised, arrangements for training of newly ele
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश में बड़े बदलावों के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का विकेेंद्रीकरण होगा। साथ ही नए विधायकों और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अपनी भूमिका का निर्वहन प्रभावी तरीके से करने में मदद के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


डॉ. यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी जनकल्याण और विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन हमारी डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रभावी रूप से कर रही है। निर्वाचन के माध्यम से प्रदेशवासियों ने विकास के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, उससे संस्थाओं का मान और विश्वास बड़ा है। हमारा प्रयास है कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण हो, अर्थात जिले पर जिला स्तरीय इकाई, संभाग पर संभाग स्तरीय इकाई और प्रदेश स्तर पर प्रदेश स्तरीय इकाई काम करें। यह इकाइयां विकास गतिविधियों के धरातल पर क्रियान्वयन में अपना श्रेष्ठतम योगदान दें। नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लि आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


श्री अन्न के उत्पादन को प्रोत्साहन देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अन्न (मोटा अनाज या मिलेट्स) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युत्थान का पर्व चल रहा है। बाबा महाकाल के साथ-साथ ओरछा, सलकनपुर की माताजी और मैहर में महालोक निर्माण का हम रोडमैप बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मीडिया प्रतिनिधि रचनात्मकता व सृजनात्मक भूमिका निभाएं। प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सकारात्मक योगदान दें। एक प्रश्न के उत्तर में डॉ. यादव ने कहा कि हमारा समृद्ध विधायक समूह निर्वाचित होकर आया है। जन कल्याण और विकास को समर्पित मंत्रिमंडल का शीघ्र ही गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed