फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav in Lucknow Today Will Participate In Mahakumbh

MP News: सीएम डॉ. मोहन यूपी में यादव महाकुंभ में हुए शामिल, अखिलेश पर साधा निशाना, बोले-यूपी से दोहरा रिश्ता

Sun, 03 Mar 2024 05:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Mar 2024 05:32 PM IST
सार

CM Mohan Yadav UP Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लखनऊ में यादव महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे। उनके स्वागत के यादव चला मोहन के साथ नारे लिखे पोस्टर लगे। उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा। साथ ही अपना यूपी से दोहरा रिश्ता होना बताया। 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav in Lucknow Today Will Participate In Mahakumbh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपी में यादव महाकुंभ में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उत्तरप्रदेश के दौरे पहुंचे। मुख्यमंत्री लखनऊ के गडौरा मैदान में यादव महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे। यहां पर उनके स्वागत के लिए पोस्टर पर नारे लिखे कि यादव चला मोहन के साथ। मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री कोभगवान श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए कहा कि मेरे आने से कई लोगों के पेट में दर्द हुआ। उन्होंने कहा कि एक परिवार ने यादव के वोट बैंक को अपना कब्जा मान कर चले, लेकिन उनके लिए क्या किया? मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे अब यह सवाल पूछने की जरूरत है। उनको संदेश देने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि यादव समाज किसी भी दायरे में नहीं रह सकता है। यादव की अपनी एक पहचान है। 
विज्ञापन


मेरा यूपी से दोहरा रिश्ता 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती है सिर्फ नारा ही नहीं लगाते बल्कि उसे सार्थक भी करती हैं। सीएम ने कहा कि मेरा आजमगढ़ से अपना नाता है। मेरी ससुराल और पूर्वज यहीं से गए थे। इसलिए मेरा यूपी से दोहरा रिश्ता है। मुझे यहां अपने पन का अहसास होता है। 
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की वंशज 
सीएम ने कहा कि हम भगवान श्री कृष्ण के वंशज है। जिसने मर्यादा तोड़ी, उसे मर्यादा में रखा। हमें गर्व है कि हम उस वंश से आते है। यह वो समाज है, जो कालिया नाग के सिर पर नृत्य करते हुए भी समाज को शांति का संदेश देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
मुझे पार्टी ने एक प्रदेश की कमान दी 
सीएम ने कहा कि आपके बीच से निकला हुआ और अभावों के बीच पहचान बनाने वाला एक व्यक्ति को एक प्रदेश की कमान दी। आपको गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुख्यमंत्री नहीं थे। मेरे पिता राजनीति में भी नहीं थे। इसके बाद भी पार्टी ने मुझे राजयमंत्री का दर्जा दिया। अब पार्टी ने मुझे एमपी को सीएम बनाया।    


चित्रकूट को  अद्भूत तीर्थ क्षेत्र बनेगा
सीएम ने कहा कि भगवान राम ने चित्रकूट में अपने वनवास के 11 साल बिताए। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार चित्रकूट को अद्भूत तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed