फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan said - If there was no BJP government, Article 370 would not have been removed, the coun

MP News: सीएम डॉ. मोहन बोले- भाजपा सरकार नहीं होती तो धारा-370 नहीं हटती, PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

Sat, 09 Mar 2024 08:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Mar 2024 08:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भगवान राम और कृष्ण की संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सनातन संस्कृति को आगे लेकर जा रही है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan said - If there was no BJP government, Article 370 would not have been removed, the coun
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं होती तो जम्मू कश्मीर से कोई धारा-370 नहीं हटा सकता था। मोदी सरकार से पहले जम्मू-कश्मीर में 40 हजार लोगों की निर्मम हत्या हुई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। यादव ने ये बातें गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में क्लस्टर की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले डॉ. यादव का कार्यालय पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह में आयोजित कार्यक्रम के बाद गुरुकमल कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। बैठक में औपचारिक स्वागत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की और चुनाव प्रबंधन की बातें बताईं। डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से पूरी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। क्लस्टर की इस बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के चुनाव प्रबंधन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पार्टी हित के काम में जुटें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भगवान राम और कृष्ण की संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सनातन संस्कृति को आगे लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में उज्जैन, बनारस का पुनरुत्थान हुआ और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि पूरा देश राममय हुआ है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब जल्द ही लोकसभा चुनावों की घोषणा होगी। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत हितों को दरकिनार कर पार्टी हित के काम में जुटना है। जिस कार्यकर्ता को जो काम मिला है उसी काम में सर्वश्रेष्ठ देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत लोकतंत्र जिंदा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित राष्ट्र के मिशन को हमें पूरा करना है। डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा परिवार का हर सदस्य अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाए। सीएम ने कहा कि भाजपा में काम करने वाले कार्यकर्ता को मौका मिलता है।
विज्ञापन


अब नंबर मथुरा का है
सीएम ने लोकसभा भिमानी महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। गरीब से गरीब आदमी के घर में सुख का सूरज निकले, इसलिए प्रधानमंत्री जी निशुल्क अनाज दे रहे हैं। जिनका पक्का आवास नहीं है उन्हें पक्का घर बनाकर दे रहे हैं और जिनके घर गैस का चूल्हा नहीं है, उन्हें गैस कनेक्शन देने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जब हम लोकसभा चुनाव में जा रहे हैं, तो हमें इस तरफ देखना पड़ेगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम, उज्जैन में महाकाल का महालोक, बनारस में काशी विश्वनाथ और अब नंबर मथुरा का है। भगवान श्रीकृष्ण के जमाने से उनका सुदर्शन चक्र उंगली पर था.. अबकी बार कमल के फूल पर उंगली दबेगी, सुदर्शन चक्र चलेगा और कांग्रेस का पता नहीं लगेगा। जब तक पूरा चुनाव नहीं हो जाता, तब तक कोई शांति से नहीं बैठे। हम सभी कार्यकर्ता ड्राइविंग सीट पर बैठने वाले ड्राइवर हैं, जब ड्राइवर जागेगा, तभी मुकाम पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed