फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM along with his cabinet will take membership of the party today, VD said - each new worker will mak

MP News: CM अपनी कैबिनेट के साथ आज लेंगे पार्टी की सदस्यता, वीडी बोले-प्रत्येक नया कार्यकर्ता बनाएगा 100 सदस्य

Tue, 03 Sep 2024 07:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Sep 2024 07:59 AM IST
सार

वीडी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्रियों के साथ सदस्यता लेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाने का काम करेगा। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता का इस बार इतिहास बनेगा।

विज्ञापन
MP News: CM along with his cabinet will take membership of the party today, VD said - each new worker will mak
वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी ने जाति और व्यवसाय के आधार पर भी आंकड़े जुटाने की योजना बनाई है, जिससे 2028 और 2029 के चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारी की जा सके। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठन पर्व का आज से शुभारंभ हो गया है। सदस्यता अभियान के लिए नंबर जारी किया गया है। क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्यता दिलाई जाएगी। नमो एप और प्रत्यक्ष रूप से भी सदस्यता का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


वीडी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्रियों के साथ सदस्यता लेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाने का काम करेगा। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता का इस बार इतिहास बनेगा। सदस्यता अभियान किसी चुनाव से जुड़ा नहीं है। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठन पर्व मनाया जाएगा। भाजपा ने दो सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के जरिए पार्टी का लक्ष्य अपनी सदस्य संख्या को 18 करोड़ से बढ़ाकर 28 करोड़ करना है। पार्टी के लिए यह अभियान वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भाजपा ने अपने कमजोर क्षेत्रों, जैसे कि हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों और उन गांव-मोहल्लों में विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है, जहां पार्टी को कम वोट मिले हैं या वोट नहीं मिले। 10 से 17 सितंबर तक आठ दिनों का यह शिविर आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय सांसदों, विधायकों और हारे हुए उम्मीदवारों की विशेष भूमिका रहेगी।
विज्ञापन


सदस्यता नियमों में बदलाव और पदाधिकारी बनने की पात्रता
भाजपा ने इस बार सदस्यता नियमों में बदलाव किया है। अब मंडल का पदाधिकारी बनने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने कार्य क्षेत्र में कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। यह नियम विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर लागू किया जाएगा, जहां पार्टी की स्थिति कमजोर है। भाजपा इस अभियान के दौरान हर जाति और व्यवसाय से जुड़े लोगों की जानकारी भी एकत्रित कर रही है। इसका उद्देश्य संबंधित समाज और व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों को भी पार्टी से जोड़ना है, ताकि आगामी चुनावों में उनके वोट भाजपा के पक्ष में आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed