फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Civil security mock drill in five cities of the state, danger siren will sound at 4 pm tomorrow

MP News: प्रदेश के पांच शहरों में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल, कल 4 बजे बजेगा खतरे की सूचना का सायरन

Tue, 06 May 2025 07:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 May 2025 07:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बुधवार को पांच शहरोंमें नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन होगा। शाम 4 बजे सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट और दुर्घटना की स्थिति में राहत व बचाव जैसे कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Civil security mock drill in five cities of the state, danger siren will sound at 4 pm tomorrow
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बुधवार को पांच शहरोंमें नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन होगा। शाम 4 बजे सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट और दुर्घटना की स्थिति में राहत व बचाव जैसे कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन


यह मॉकड्रिल गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के 244 जिलों में आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश के पांच प्रमुख नगर- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी शामिल हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि  वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश को संभावित आपात स्थितियों के लिए तैयार रहना आवश्यक है। ड्रिल के दौरान शाम 4 बजे से सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट, प्रमुख अधोसंरचनाओं की सुरक्षा, और दुर्घटना की स्थिति में राहत व बचाव जैसे कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि  सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मॉकड्रिल को गंभीरता से लिया जाए और आम नागरिकों को इसकी पूर्व जानकारी देकर भ्रम की स्थिति न बनने दी जाए। बता दें कि इस मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन दोनों को आपातकालीन परिस्थितियों में तेज़ और समन्वित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed