{"_id":"68ab41b2414d7eb0340c10fb","slug":"mp-news-chief-minister-dr-mohan-yadav-stopped-at-bhadbhada-bridge-in-bhopal-tasted-corn-with-the-citizens-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: साहब भुट्टे लेते जाइये...एक बहन की आवाज सुन CM ने रुकवाया काफिला, लोगों के साथ भुट्टे का स्वाद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: साहब भुट्टे लेते जाइये...एक बहन की आवाज सुन CM ने रुकवाया काफिला, लोगों के साथ भुट्टे का स्वाद लिया
Sun, 24 Aug 2025 11:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भोपाल में आम लोगों के बीच पहुंचे और भदभदा पुल पर काफिला रोककर भुट्टे का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और लाड़ली बहना योजना समेत बच्चों की पढ़ाई पर चर्चा की।
विज्ञापन
सीएम ने भोपाल में काफिला रूकवा भुट्टा खाया, नागरिकों से की बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आम जनता के साथ फिर संवेदनशील व्यवहार दिखाई दिया। रविवार को भोपाल के भदभदा पुल के पास उन्होंने अपना काफिला रूकवाया और भुट्टे का स्वाद लिया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अलग-अलग जगहों पर इस तरह जनता के बीच पहुंचकर उनके साथ संवाद किया था। रविवार की शाम को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यही सहज रूप सामने आया। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के पास जब वे भदभदा पुल से गुजर रहे थे, तो एक बहन ने आवाज लगाकर कहा कि 'साहब, भुट्टे लेते जाइए।'
ये भी पढ़ें- MP: लोन चुकता होते ही बंधक संपत्ति मॉर्टगेज से हो जाएगी मुक्त,CM बोले-लघु उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़
विज्ञापन
इस पर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और नागरिकों के बीच जाकर भुट्टे का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ वहीं भुट्टा खाया, बल्कि अपने साथ भी ले गए। साथ ही महिला से मुख्यमंत्री ने बात करते हुए पूछा कि लाडली बहना से जुड़ी हुई हो? राशि समय पर आती है? साथ ही बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अन्य लोगों से भी आत्मीय संवाद किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। खास बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम बिना ट्रैफिक अवरुद्ध किए संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें- MP News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल आएंगे जबलपुर, प्रदेश को मिलेगी चार नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात
आनंद की अनुभूति हुई
इसके बाद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बारिश के मौसम में लोग अक्सर अपनी आजीविका के लिए भुट्टे का विक्रय रेहड़ी-पटरी और ठेले लगाकर करते हैं। यात्रा के दौरान बहनों को भुट्टे का व्यवसाय करते देखा तो वहां रूक कर प्रोत्साहित किया और इसी दौरान बहनों और बच्चों के साथ फोटो खिंचवा कर आशीर्वाद लिया। यह पल आनंद की अनुभूति से सराबोर था।