फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav congratulated Gudi Padwa and New Year

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर की बधाई दी

Mon, 08 Apr 2024 11:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Apr 2024 11:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंगलवार से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष के संवत का नाम पिंगला है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत को स्थान दिया है।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav congratulated Gudi Padwa and New Year
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भिन्न-भिन्न भाषा भाषी, धर्मावलंबी और पंथों के अनुयायी रहते हैं। प्रदेश वासी सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। भारतीय त्योहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। ये त्योहार पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के प्रारंभ होने के अवसर पर मनाए जाते हैं। गुड़ी पड़वा भी इन्हीं त्योहारों में से एक है।  
विज्ञापन


विक्रम संवत 2081 लगेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंगलवार से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष के संवत का नाम पिंगला है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत को स्थान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गुड़ी पड़वा पर्व और विक्रम संवत 2081 पिंगला पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed