फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Changes in Collector-Commissioner Conference, Collectors' role will remain central, will get more tim

MP News:  कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में बदलाव, कलेक्टरों की भूमिका रहेगी केंद्र में, मिलेगा ज्यादा समय

Thu, 02 Oct 2025 02:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Oct 2025 02:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब बैठकों में कलेक्टरों को ज्यादा समय और महत्व मिलेगा, ताकि वे जमीनी स्तर की चुनौतियों, विकास योजनाओं और अपने अनुभवों को सीधे साझा कर सकें।

विज्ञापन
MP News: Changes in Collector-Commissioner Conference, Collectors' role will remain central, will get more tim
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों को अपनी बात रखने और जमीनी स्तर के अनुसार विकास के अनुसार प्लान बताने अधिक अवसर मिलेगा। पहले अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को प्रत्येक सत्र में लगभग 50 मिनट दिए जाते थे, जिसे घटाकर अब 15-20 मिनट कर दिया गया है। इसके बदले में कलेक्टरों को प्राथमिकता दी जाएगी। हर सत्र 75 मिनट का होगा, जिसमें 6 से 8 कलेक्टर अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे। प्रत्येक कलेक्टर को 3 मिनट मिलेंगे, जबकि 10 मिनट सत्र के सारांश के लिए तय होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में शरारती तत्वों  ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले को जलाया, मचा हड़कंप
विज्ञापन


दिसंबर में होगी विशेष बैठक
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सप्ताह में एक दिन ‘नो मीटिंग डे’ होगा। इस दिन अधिकारियों को बैठकें या वीडियो कॉन्फ्रेंस नहीं करनी होंगी। उद्देश्य यह है कि अधिकारी फील्ड में जाकर जनप्रतिनिधियों और जनता से सीधे संवाद करें और गांवों में समय बिताएं। अक्टूबर में प्रस्तावित कॉन्फ्रेंस के बाद दिसंबर में विशेष बैठक होगी। इसमें कलेक्टरों की कार्यप्रणाली और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पारदर्शी प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमएसपी बढ़ाने का सीएम ने किया स्वागत, बोले-किसानों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध

ग्रुप डिस्कशन का नया प्रावधान
मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा तैयार एजेंडे में बदलाव कर प्रत्येक सत्र में 15 मिनट का ग्रुप डिस्कशन जोड़ा गया है। इस दौरान कलेक्टर और अधिकारी मिलकर समस्याओं के समाधान पर खुली चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed